Punjab Election: जालंधर सेंट्रल हलके में AAP के रमन अरोड़ा के समर्थन में महिलाओं ने ज्वाइन की आम आदमी पार्टी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 270 शब्द|📅 17 Jan 2022

Punjab Election: जालंधर सेंट्रल हलके में AAP के रमन अरोड़ा के समर्थन में महिलाओं ने ज्वाइन की आम आदमी पार्टी

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर सेंट्रल हल्का आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रमन अरोड़ा के समर्थन में बहुत बड़ी गिनती में महिलाओं ने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की। वह रमन अरोड़ा और उनके परिवार के साथ सेंट्रल के हर घर घर जाकर रमन अरोड़ा के हक में आम आदमी पार्टी का प्रचार किया।

प्रचार से पहले आम आदमी पार्टी की जिला अध्यक्ष राजविंदर कौर रमन अरोड़ा के पार्टी कार्यालय में पहुंचे व पार्टी के वर्करों से मीटिंग की व आए हुए कार्यकर्ताओं व पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान पार्टी का सरोपा डालकर किया। प्रधान राजविंदर कौर ने संबोधन करते हुए कहा कि रमन अरोड़ा धार्मिक स्वच्छ छवि के सूझवान उम्मीदवार हैं। उनकी मात्र लोकप्रियता से ही यह सीट पार्टी ने जीती हुई है। फिर भी सभी पार्टी वर्कर सेंट्रल हलके के हर घर घर पहुंच कर हलके के लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताएं व रमन अरोड़ा के हक में वोट डालने के लिए प्रेरित करें।

रमन अरोड़ा ने सभी का धन्यवाद किया

रमन अरोड़ा ने प्रधान राजविंदर कौर का धन्यवाद करते हुए उनका आशीर्वाद लिया और आश्वासन दिया कि सेंट्रल की सीट बहुत बड़े मार्जिन से जीतकर पार्टी के झोली में डालेंगे। रमन अरोड़ा ने कहा कि सेंट्रल के लोगों का कहना है कि इस बार वह बदलाव चाहते हैं और एक मौका केजरीवाल को देगे व रमन अरोड़ा को वोट डालेंगे।

Punjab Election: जालंधर सेंट्रल हलके में AAP के रमन अरोड़ा के समर्थन में महिलाओं ने ज्वाइन की आम आदमी पार्टी

आज रमन अरोड़ा व उनके टीमों ने सेंट्रल टाउन, गोविंदगढ़, अर्जुन नगर, चाली क्वार्टर, दशमेश नगर, न्यू दशमेश नगर, संत नगर, शांति पुरा, न्यू बारादरी, प्रेम नगर, मंडी फेंटनगंज, प्रताप रोड, ऋषि नगर, मंडी रोड, रेलवे कॉलोनी, ओल्ड जवाहर नगर डोर टू डोर प्रचार किया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *