लुधियाना में बवाल: पोस्टर लगाने को लेकर बैंस और कड़वल ग्रुप में खूनी भिड़ंत, कई घायल, देखें VIDEO

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 191 शब्द|📅 19 Jan 2022

लुधियाना में बवाल: पोस्टर लगाने को लेकर बैंस और कड़वल ग्रुप में खूनी भिड़ंत, कई घायल, देखें VIDEO

अमरदीप
डेली संवाद, लुधियाना
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पोस्टर लगाने को लेकर आज लुधियाना में लोक इंसाफ पार्टी के मुखिया समिरनजीत सिंह बैंस और कांग्रेस के उम्मीदवार कमलजीत सिंह कड़वल ग्रुप के समर्थक आपस में भिड़ गए। बैंस और कड़वल ग्रुप में खूनी भिड़ंत के दौरान जमकर ईंट और पत्थर चले। इस दौरान 6 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक आज पोस्टर लगाने को लेकर लुधियाना में बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि लोक इंसाफ पार्टी के बैंस का पोस्टर हटाकर कांग्रेस के कड़वल का पोस्टर लगा दिया गया था। इससे बैंस ग्रुप मौके पर पहुंचा और लड़ाई शुरू हो गई। लड़ाई इतनी बढ़ गई तो दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।

पथराव के दौरान आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि पथराव के दौरान 6 से ज्यादा समर्थक घायल हुए हैं। मौके पर कांग्रेस के कमलजीत सिंह कड़वल पहुंचे और आरोप लगाया कि उनके पोस्ट फाड़कर बैंस ग्रुप अपना पोस्टर लगा रहा था। जब मना किया गया तो उनके समर्थकों ने लड़ाई शुरू कर दी।

बैंस और कड़वल ग्रुप में खूनी भिडंत, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *