जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी राजिंदर बेरी को मिला भारी जनसमर्थन, शमशेर खैरा और मनोज अग्रवाल ने बेरी का किया सम्मान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 224 शब्द|📅 19 Jan 2022

जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी राजिंदर बेरी को मिला भारी जनसमर्थन, शमशेर खैरा और मनोज अग्रवाल ने बेरी का किया सम्मान

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी राजिंदर बेरी को हलके में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। घर-घर जाकर चुनाव प्रचार की मुहिम में लोग खुद राजिंदर बेरी के साथ चल रहे हैं, जिससे बेरी की फिर से जीत सुनिश्चित मानी जाती है। आज वार्ड-8 के कौंसलर शमशेऱ खैरा और मनोज अग्रवाल ने राजिंदर बेरी के साथ इलाके के लोगों की मीटिंग करवाई। जिसमें बेरी को पूरा जनसमर्थन मिला।

पंजाब कांग्रेस के सचिव मनोज अग्रवाल ने राजिंदर बेरी का स्वागत करते हुए कहा कि सैंट्रल हलके से राजिंदर बेरी को भारी मतों से विजयी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि राजिंदर बेरी उनके बड़े भाई जैसे हैं, पार्टी ने बेरी को टिकट दिया है, जिससे अब हर कांग्रेसी का फर्ज है कि सभी मिलकर राजिंदर बेरी को भारी मतों से जिताएं।

जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी राजिंदर बेरी को मिला भारी जनसमर्थन, शमशेर खैरा और मनोज अग्रवाल ने बेरी का किया सम्मान

राजिंदर बेरी के समर्थन में वार्ड-8 के कौंसलर शमशेर सिंह खैरा ने घर-घर जाकर लोगों से वोट की अपील की। विधायक राजिंदर बेरी के साथ शमशेर खैहरा ने लोगों के घर में जाकर मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने राजिंदर बेरी का फूल मालाओं से स्वागत किया।

कौंसलर शमशेर सिंह खैरा ने कहा कि विधायक राजिंदर बेरी ने हलके में विकास कामों की झड़ी लगा दी है। लोगों को पक्की गलियां, साफ पानी मिला है। जिससे लोगों ने एक बार फिर से राजिंदर बेरी को जिताने का पक्का मन बनाया है।

जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी राजिंदर बेरी को मिला भारी जनसमर्थन, शमशेर खैरा और मनोज अग्रवाल ने बेरी का किया सम्मान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *