पंजाब में भाजपा 65 से 70 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, जालंधर समेत इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय, पहली लिस्ट कल होगी जारी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

bjp

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और अकाली दल संयुक्त के साथ सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा 65 से 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 40 से 47 सीटों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस, अकाली दल संयुक्त और लोक इंसाफ पार्टी चुनाव लड़ेगी।

सूत्रों के अनुसार भाजपा ने जालंधर शहरी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। इसमें जालंधर सैंट्रल से मनोरंजन कालिया, जालंधर नार्थ से केडी भंडारी और राकेश राठौर के बीच टिकट को लेकर पेंच है, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि केडी भंडारी के नाम पर सहमत बनी है। जालंधर वेस्ट से मोहिंदर भगत के नाम पर मुहर लग चुकी है। जबकि जालंधर कैंट से सरबजीत सिंह मक्कड़, अमरजीत सिंह अमरी और अमित तनेजा के बीच टिकट फंस रही है।

पूर्व मेयर सुरिंदर महे का नाम फाइनल

इसी तरह करतारपुर सीट से जालंधर के पूर्व मेयर सुरिंदर महे का नाम फाइनल है। सूत्र बता रहे हैं कि लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस भी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। जिससे लुधियाना की कुछ सीटे बैंस के खाते में जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पठानकोट से और सुजानपुर से दिनेश बब्बू चुनाव लड़ेंगे। जबकि भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष शर्मा श्री आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़ेंगे। मोगा से हरजोत सिंह कमल, होशियारपुर से तीक्ष्ण सूद चुनाव लड़ेंगे।

गढ़शंकर से निमिषा का नाम लगभग तय है। इसी तरह लुधियाना से फिलहाल प्रवीण बांसल का नाम तय हो सका है। यहां कई सीटों पर कैप्टन की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी भी चुनाव लड़ेगी। सबसे बड़ी बात तो यह है कि राष्टीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला और उनके परिवार से किसी का नाम भी पहली सूची में नहीं है। हालांकि राजनीति में कुछ स्थिर नहीं हैं, यह सूत्रों के हवाले से खबर है। सूत्र बता रहे हैं कि पहली सूची कल जारी हो सकती है।















Share This Article
Follow:
महाबीर जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 9 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में चीफ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत क्राइम की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *