जालंधर सैंट्रल: मेयर, जसलीन सेठी समेत सभी नाराज कौंसलरों को मनाने में कामयाब हुए राजिंदर बेरी, टकसाली कांग्रेसी भी बेरी के समर्थन में उतरे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 21 Jan 2022

जालंधर सैंट्रल: मेयर, जसलीन सेठी समेत सभी नाराज कौंसलरों को मनाने में कामयाब हुए राजिंदर बेरी, टकसाली कांग्रेसी भी बेरी के समर्थन में उतरे

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र बेरी और मेयर जगदीश राज राजा के बीच में समझौता हो गया है। सांसद चौधरी संतोख सिंह के घर पर हुई मीटिंग के बाद सभी ने आज हाथ उठाकर चित्र खींचवाया है और सब एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि पार्टी में एडजस्टमेंट न होने के कारण लंबे समय से नाराज चल रहे टकसाली कांग्रेसी आखिरकार मान गए हैं।

शुक्रवार सुबह विधायक राजिंदर बेरी ने सभी की नाराजगी दूर की। त्रिलोक सिंह सरां, परमजीत सिंह बल, सोनू शर्मा, सोमनाथ चौगिट्ठी व अन्य अब पार्टी की मजबूती के लिए काम करने को जुट गए हैं। वहीं, मेयर जगदीश राज राजा, पार्षद डा. जसलीन सेठी, मनमोहन राजू, गुरविंदर सिंह बंटी नीलकंठ समेत अन्य नाराज नेताओं को मनाने के लिए भी सांसद चौधरी संतोख सिंह के घर पर मीटिंग शुरू हो गई है।

विधायक बेरी भी रहे मौजूद

इस मीटिंग में विधायक राजिंदर बेरी भी मौजूद रहेंगे। जाइंट मीटिंग में गिले-शिकवे दूर हो जाने की उम्मीद है। टकसाली कांग्रेसियों और मेयर गुट से नाराजगी के बाद विधायक बेरी के लिए काफी रात रहेगी। मेयर जगदीश राज राजा भी जालंधर सेंट्रल हलके से टिकट की मांग कर रहे थे।

डा. जसलीन सेठी ने भी टिकट पर दावा ठोक रखा है। इस वजह से केंद्रीय हलके में 3 गुट बन गए थे। विधायक बेरी को टिकट मिल गई है लेकिन ये नेता साथ चल नहीं चल रहे। एक-दो दिन में सभी के साथ आने से विधायक बेरी को चुनावी मुहिम में लाभ मिलेगा।

जालंधर कैंट के प्रत्याशी परगट सिंह ने बीच सड़क लगाई दौड़, अपने साथ बुजुर्गों को भी दौड़ाया। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *