पंजाब में BJP के टिकटों की गणित: 12 किसान, 8 अनुसूचित जाति और 13 सिख समुदाय को टिकट, जालंधर कैंट में सरबजीत मक्कड़ को ‘सैटबैक’, पढ़ें भाजपा के 34 उम्मीदवारों के नाम

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 601 शब्द|📅 21 Jan 2022

bjp

चंडीगढ़। Punjab Assembly Election 2022: बीजेपी ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है, इसमें 34 उम्मीदवारों के नाम हैं. पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि हम 34 सीटों के जो हम उम्मीदवार घोषित कर रहे हैं. इसमें किसान परिवारों के 12 उम्मीदवारों को, अनुसूचित जाति समुदाय के 8 लोगों को और 13 सिखों को टिकट दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि इस सूची में डॉक्टर, वकील, खिलाड़ी, किसान, युवा, महिलाएं और पूर्व IAS शामिल हैं.

दुष्यंत गौतम ने इस दौरान कहा कि BJP चुनाव आयोग का धन्यवाद करना चाहती है कि उन्होंने पंजाब के रविदासिया समुदाय का ध्यान रखते हुए चुनाव की तारीख 14 फरवरी से बढ़ाकर 20 फरवरी की है. वहीं दुष्यंत गौतम ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब की जनता कुशासन से त्रस्त है. पिछले कुछ समय से पंजाब में नशे की समस्या, भ्रष्टाचार और कई अन्य समस्याएं आती रही, दुर्भाग्य है कि आज भी वो समस्याएं जस की तस हैं. पिछली सरकार में पंजाब में कोई प्रगति नहीं हुई है.

मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में आखंड में डूबे हुए हैं

उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के वर्तमान मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में आखंड में डूबे हुए हैं, उनकी ही विधानसभा में रेत का अवैध खनन हो रहा है. इससे साबित हो रहा है कि प्रदेश के रेत माफिया से उनके घनिष्ठ संबंध हैं. पंजाब की प्रदेश सरकार ने देश के प्रधानमंत्री पद की गरिमा का भी ध्यान नहीं रखा. 5 जनवरी को फिरोजपुर में हुई घटना से पता चलता है कि प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा व्यवस्था इसके लिए महत्वपूर्ण नहीं है.

हरदीप पूरी ने इस दौरान कहा कि पंजाब सिर्फ सेंसटिव बॉर्डर स्टेट नहीं है, बल्कि इसका योगदान बहुत है, आर्म्ड फोर्स देखिए, देश के किसान अन्नदाता हैं, हम गर्व से कह सकते है पंजाब नेशन प्राइड है, लेकिन आज वहां क्या स्थिति है. यूपी में केंद्र की योजनाएं लागू हुईं, लेकिन पंजाब में नहीं।

जालंधर कैंट से सरबजीत मक्कड़ को लगा सैटबैक

भाजपा ने जालंधर कैंट और करतारपुर विधानसभा सीट को होल्ड कर दिया है। जालंधर कैंट से अकाली दल छोड़कर भाजपा में आए सरबजीत सिंह मक्कड़, अमरजीत सिंह अमरी और अमित तनेजा प्रबल दावेदार हैं। सीट होल्ड किए जाने से सबसे ज्यादा सैटबैक सरबजीत सिंह मक्कड़ को लगा है। दूसरी तरफ करतारपुर से जालंधर के पूर्व मेयर सुरिंदर महे को भी धक्का लगा है, क्योंकि महे का नाम करीब करीब फाइनल बताया जा रहा है।

भाजपा की पहली लिस्ट में 34 सीटों पर उम्मीदवार

  1. सुजानपुर – दिनेश बब्बू
  2. दीनानानगर – रेनू कश्यप
  3. हरगोबिंदपुर – बलजिंदर सिंह दकोहा
  4. अमृतसर नार्थ – सुखमिंदर सिंह पिन्टू
  5. तरनतारन – नवरीक सिंह सफीपुरा
  6. कपूरथला – रणजीत सिंह खोजेवाला
  7. जालंधर वेस्ट – मोहिंदर भगत
  8. जालंधर सैंट्रल – मनोरंजन कालिया
  9. जालंधर नार्थ – केडी भंडारी
  10. मुकेरियां – जंगीलाल महाजन
  11. दसूहा – रघुनाथ राणा
  12. होशियारपुर – तीक्ष्ण सूद
  13. चब्बेवाल – डा. दिलबाग राय
  14. गढ़शंकर – नमीषा मेहता
  15. बंगा – मोहनलाल बंगा
  16. बलाचौर – अशोक बाठ
  17. फतेहगढ़ साहिब – दीदार सिंह भट्टी
  18. अमलोह – कंवरवीर सिंह टोहड़ा
  19. खन्ना – गुरप्रीत सिंह भट्टी
  20. लुधियाना सैंट्रल – गुरदेव शर्मा
  21. लुधियाना वेस्ट – बिक्रम सिंह सिद्धू
  22. गिल – एसआर लद्दड़
  23. जगराओं – कंवर नरेंद्र सिंह
  24. फिरोजपुर सिटी – राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी
  25. जलालाबाद – पूरणचंद
  26. फाजिल्का – सुरजीत कुमार ज्याणी
  27. अबोहर – अरुण नारंग
  28. मुक्तसर – राजेश पटेला
  29. फरीदकोट – गौरव कक्कड़
  30. भुच्चो मंडी – रुपिंदर सिंह सिद्धू
  31. तलवंडी साबो – रविप्रीत सिंह सिद्धू
  32. सरदूलगढ़ – जगजीत सिंह मिल्खा
  33. संगरुर – अरविंद खन्ना
  34. डेरी बस्सी – संजीव खन्ना

जालंधर कैंट के प्रत्याशी परगट सिंह ने बीच सड़क लगाई दौड़, अपने साथ बुजुर्गों को भी दौड़ाया। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *