जालंधर वेस्ट हलका: भार्गव कैंप समेत अन्य इलाकों में विधायक सुशील रिंकू को मिल रहा भारी समर्थन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 21 Jan 2022

जालंधर वेस्ट हलका: भार्गव कैंप समेत अन्य इलाकों में विधायक सुशील रिंकू को मिल रहा भारी समर्थन

डेली संवाद, जलांधर
कांग्रेस के प्रत्याशी और विधायक सुशील रिंकू ने डोर-टू-डोर प्रचार शुरू कर दिया है। उनके डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोग उनको उनके इलाके व घरों पर पहुंचने पर फूलों से बारिश कर और सिरोपे पहनाकर स्वागत कर रहे हैं। रिंकू को माताओं और बुजुर्गों ने गले लगाकर आशीर्वाद दिया। विधायक रिंकू ने भार्गव कैंप और साथ लगते बहुत सारे इलाके में प्रचार किया।

जहां उनको भारी जन समर्थन मिला। लोग उन्हें दोबारा टिकट मिलने पर फूले नहीं समा रहे हैं। वह उन्हें ही अपना विधायक मानते हैं और आगे भी उन्हें ही जीताकर विधायक बनाएंगे। लोगों ने सुशील रिंकू को आश्वासन दिया कि वह पूरी तरह से उनके साथ खड़े हैं। उन्हें पिछली बार से भी भारी बहुमत दिलाकर बड़ी लीड से जीत दिलाएंगे।

सुशील रिंकू ने किया धन्यवाद

इस दौरान विधायक व प्रत्याशी सुशील रिंकू ने लोगों को इस प्यार और उत्साह के लिए उनका धन्यवाद किया। विधायक रिंकू ने कहा कि पिछले पांच साल में इलाके का जितना विकास किया है। आने वाले पांच सालों में हलके में इससे भी कई गुणा विकास किया जाएगा।

जालंधर वेस्ट हलका: भार्गव कैंप समेत अन्य इलाकों में विधायक सुशील रिंकू को मिल रहा भारी समर्थन

जिसके लिए प्लानिंग बन चुकी है। विकास प्रोजैक्टों पर तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह एक जुट होकर उन्हें विजयी बनाएं। ताकि विकास के इस रथ को रुकने न दिया जाए। लोगों ने उनके पक्ष में दोनों हाथ खड़े करके उन्हें साथ होने का विश्वास दिलाया।

जालंधर कैंट के प्रत्याशी परगट सिंह ने बीच सड़क लगाई दौड़, अपने साथ बुजुर्गों को भी दौड़ाया। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *