जालंधर सैंट्रल: इकबाल सिंह ढींढसा फिर अकाली दल में लौटे, चंदन ग्रेवाल की हलके में पकड़ हुई और मजबूत, मजीठिया बोले- सैंट्रल हलका करेंगे फतेह

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 192 शब्द|📅 21 Jan 2022

जालंधर सैंट्रल: इकबाल सिंह ढींढसा फिर अकाली दल में लौटे, चंदन ग्रेवाल की हलके में पकड़ हुई और मजबूत, मजीठिया बोले- सैंट्रल हलका करेंगे फतेह

डेली संवाद, जालंधर
अकाली दल छोड़ कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने वाले इकबाल सिंह ढींढसा ने आखिरकार घर वापसी कर ली। इकबाल सिंह ढींढसा जालंधर सैंट्रल हलके से आम आदमी पार्टी की तरफ से टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने सैंट्रल हलके से रमन अरोड़ा को टिकट दे दिया। इसके बाद इकबाल ढींढसा अकाली दल में लौट आए।

अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने आज जालंधर सैंट्रल हलके के प्रत्याशी चंदन ग्रेवाल की मौजूदगी में इकबाल सिंह ढींढसा की घर वापसी करवाई। इस मौके पर मजीठिया ने कहा कि अकाली दल पंजाब में अमन शांति के लिए सरकार बनाएगी। उन्होंने ढींढसा का पार्टी में फिर से स्वागत किया।

इस मौके पर जालंधर सैंट्रल हलके के प्रत्याशी चंदन ग्रेवाल ने इकबाल सिंह ढींढसा का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब में इस बार अकाली और बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी। सैंट्रल हलके में चंदन ग्रेवाल लगातार मजबूत हो रहे हैं। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ कौंसलर मनजिंदर सिंह चट्ठा को भी अकाली दल ज्वाइन करवाया था।

जालंधर कैंट के प्रत्याशी परगट सिंह ने बीच सड़क लगाई दौड़, अपने साथ बुजुर्गों को भी दौड़ाया। देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *