जालंधर सैंट्रल हलके में AAP का जलवा, रमन अरोड़ा को मिल रहे जनसमर्थन से विरोधियों के चेहरे मुरझाए

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 224 शब्द|📅 22 Jan 2022

जालंधर सैंट्रल हलके में AAP का जलवा, रमन अरोड़ा को मिल रहे जनसमर्थन से विरोधियों के चेहरे मुरझाए

डेली संवाद, जालंधर
जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे ही जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रमन अरोड़ा को चुनाव प्रचार जनता का भारी समर्थन व प्यार मिल रहा है। रमन अरोड़ा को लोगों से मिल रहा सहयोग व आशीर्वाद के चलते ही विरोधियों के चेहरे मुरझा गए हैं।

रमन अरोड़ा ने आज अपना जनसम्पर्क जारी रखते हुए विभिन्न विभिन्न जगहों में लोगों से मिलकर आह्वान किया है कि उनके पक्ष में मतदान कर उन्हें सफल बनाएं और अपना आर्शीर्वाद दें। इस दौरान रमन अरोड़ा का वोट मांगने का अंदाज भी लोगों को लुभा रहा है। बड़ा-बुजुर्ग मिले तो चरण वंदन, छोटा मिले तो नमस्कार और उसके बाद बड़ी मीठी आवाज में वोट मांगते हैं रमन अरोड़ा।

क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे

रमन अरोड़ा ने कहा कि वह हमेशा जालंधर सेंट्रल की जनता के साथ खड़े रहेंगे और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर पूरे हलके में रुके हुए विकास कार्यों को गति दी जाएगी। वहीं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी क्षेत्र की जनता को दिलाया जाएगा।

जालंधर सैंट्रल हलके में AAP का जलवा, रमन अरोड़ा को मिल रहे जनसमर्थन से विरोधियों के चेहरे मुरझाए

उन्होंने कहा कि विकास से उपेक्षित इस क्षेत्र में व्यवस्था को दुरूस्त करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने लोगों से अपील की वह एक जुट होकर उन्हें विजयी बनाएं। लोगों ने रमन अरोड़ा को साथ देने का विश्वास दिलाया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *