जालंधर नार्थ हलका: भाजपा प्रत्याशी केडी भंडारी पहुंचे पूर्व मेयर राकेश राठौर के घर, हैनरी को हराने को लिए रणनीति बनाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 24 Jan 2022

जालंधर नार्थ हलका: भाजपा प्रत्याशी केडी भंडारी पहुंचे पूर्व मेयर राकेश राठौर के घर, हैनरी को हराने को लिए रणनीति बनाई

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर नार्थ विधानसभा हलके में भाजपा के प्रत्याशी कृष्णदेव भंडारी ने पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर के निवास स्थान पर जाकर उनका मुंह मीठा करवाया। राकेश राठौर ने भी कृष्ण देव भंडारी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह और उनकी पूरी टीम उनके साथ पूर्ण सहयोग करेगी।

राकेश राठौर ने कहा कि मैं भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता हूं और पार्टी ने जो भी निर्णय लिया है उसमें मैं उसमे अपना पूर्ण सहयोग करूँगा।राकेश राठौर ने कहा कि मैं और मेरी पूरी टीम भाजपा के अनुशासित सिपाही होने के नाते सदैव ही पार्टी के हित के लिए दृढ़ता के साथ खड़े थे और आगे भी खड़े रहेंगे।

राकेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से पंजाब की जनता पूर्ण रूप से त्रस्त है और उनके झूठ की पोल जगजाहिर हो चुकी है। सभी लोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना मतदान करेगे ऐसा मेरा मानना है। राकेश राठौर ने अपने सभी साथियों से आह्वान किया कि वह जिस किसी भी क्षेत्र में कार्यरत है भारतीय जनता पार्टी की जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए उस क्षेत्र में दिन-रात कार्य करें।

नार्थ से राठौर भी मांग रहे थे टिकट

आपको बता दें कि जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर जालंधर नार्थ से टिकट की मांग की थी। लेकिन पार्टी ने केडी भंडारी को टिकट दी। इसके बाद केडी भंडारी सबसे पहले राकेश राठौर के घर पहुंचे और उनके मुलाकात की।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, रमन पब्बी, सन्नी शर्मा, दविंद्र कालिया, सुरेश शर्मा, विक्रांत शर्मा, मनीष विज, अमित भाटिया, राजन शर्मा, संजीव शर्मा मनी, हरजिंदर सिंह, बाबू अरोड़ा, जय कल्याण, कुणाल गोस्वामी, दिनेश शर्मा, विश्व महेंद्रु, वरुण नागपाल, मनीकुमार, नितिन बहरोल, नरेश दीवान, रोहित वत्स, करण शर्मा, यजीत हुरिया अन्य उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *