Punjab Election: उम्मीदवार से युवक ने भरी सभा में पूछा लिया ऐसा सवाल, नेताजी को पड़ गया भागना

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 384 शब्द|📅 24 Jan 2022

 

Punjab Election: उम्मीदवार से युवक ने भरी सभा में पूछा लिया ऐसा सवाल, नेताजी को पड़ गया भागना

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में आज एक अजीब वाक्या पेश आया है। हुआ यूं की यहां पब्लिक ने अचानक नेताजी से सवाल कर बैठी। यह वाकया अमृतसर नॉर्थ सीट से शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी और पूर्व लोकल बॉडी मिनिस्टर अनिल जोशी के साथ पेश आया। यहां एक व्यक्ति ने अनिल जोशी से दल बदलने का कारण पूछ लिया।

किसान आंदोलन के दौरान किसानों के पक्ष में आवाज उठाने वाले अनिल जोशी ने कुछ महीने पहले ही BJP छोड़कर अकाली दल जॉइन कर लिया था। ऐसे में प्रचार पर निकले जोशी को BJP छोड़ने के लिए भाजपा वर्कर ने खरी-खोटी सुना दी। हालांकि विवाद बढ़ा तो जोशी बिना जवाब दिए ही कुटिया से चले गए।

अनिल जोशी से तीखे सवाल

अनिल जोशी रविवार शाम 5 बजे अमृतसर नॉर्थ हलके में पड़ते विजय नगर स्थित कुटिया में माथा टेकने पहुंचे। माथा टेकने के दौरान जैसे ही जोशी ने संबोधन शुरू किया, तो महाजन बिरादरी के एक युवक ने उन्हें टोक दिया। युवक ने जोशी से BJP छोड़ने का कारण पूछा। दरअसल जोशी ने संबोधन शुरू करते हुए कहा कि पहले वे बीजेपी में थे। अब उन्होंने तकड़ी को थाम लिया है और लोगों को उनका साथ देना चाहिए।

इस पर वहीं मौजूद BJP कार्यकर्ता मनोज महाजन ने उन्हें ताना देते हुए कहा कि एक ही घर में रहना चाहिए, अपना घर छोड़कर नहीं जाते। उन्होंने पार्टी को छोड़ा है। इस पर जोशी ने कहा कि उन्होंने BJP को छोड़ा नहीं है, पार्टी ने उन्हें निकाला है। इस पर मनोज महाजन ने कहा कि घर छोड़ना अच्छी बात नहीं होती। धीरे-धीरे जब बहस बढ़ने लगी तो लोगों ने शांत करवाया। हालांकि अनिल जोशी बार-बार मनोज महाजन से कहते रहे कि वह बाहर आएं और सारी बातें क्लियर कर लें।

पब्लिक के सामने जवाब मांगा

अनिल जोशी को खरी-खरी सुनाने वाले BJP कार्यकर्ता मनोज महाजन ने कहा कि अनिल जोशी कुटिया में प्रचार के लिए आए थे। उनकी बातें सुनकर उन्हें बुरा लगा। उन्होंने वही जानता के सामने जवाब मांगा। अनिल जोशी ने महाजन बिरादरी के साथ बहुत बुरा किया है। बताने योग्य है कि मनोज महाजन BJP नेता और पूर्व पार्षद पप्पू महाजन के भाई हैं। किसी समय पप्पू महाजन की अनिल जोशी की बहुत गहरी दोस्ती थी और फिर मतभेद हो गए।

AAP के CM फेस भगवंत मान की प्रेस कांफ्रेंस में गाली-गालौच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *