जालंधर नार्थ हलका: नीना भंडारी ने मांगे केडी भंडारी के लिए वोट, कहा- पंजाब की अर्थव्यवस्था को सिर्फ और सिर्फ भाजपा सरकार ही पटरी पर ला सकती है

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 223 शब्द|📅 28 Jan 2022

जालंधर नार्थ हलका: नीना भंडारी ने मांगे केडी भंडारी के लिए वोट, कहा- पंजाब की अर्थव्यवस्था को सिर्फ और सिर्फ भाजपा सरकार ही पटरी पर ला सकती है

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर नॉर्थ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी केडी भंडारी की धर्मपत्नी नीना भंडारी ने अपनी महिला साथियों सहित केडी भंडारी के लिए वोट मांगे। इस दौरान नीना भंडारी ने कहा आज पंजाब अर्थव्यवस्था के मसले पर पटरी से उतर चुका है आए दिन विरोधी राजनीतिक पार्टी के झूठा प्रचार कर रही है कि पंजाब को फ्री में यह दे देंगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब को फ्री में वह दे देंगे सच्चाई यह है कि पंजाब की अर्थव्यवस्था की बिगड़ी स्थिति को अगर कोई पार्टी संभाल सकती है। अगर दोबारा से पंजाब की अर्थव्यवस्था को पटरी पर कोई ला सकती है तो वह सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ला सकती है। इस दौरान श्रीमती भंडारी ने उन राज्यों की बात की जहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

श्रीमती भंडारी ने कहा आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है कि हम सभी इकट्ठे होकर पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं जो सरकार केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के साथ मिलकर पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए कार्य करें और पंजाब की अर्थव्यवस्था को दोबारा से सुचारू करें। श्रीमती भंडारी ने जालंधर नार्थ के सभी मतदाताओं को 20 फरवरी को केडी भंडारी के पक्ष में मतदान करने की विनती की।

नीना भंडारी ने मांगे केडी भंडारी के लिए वोट, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *