⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 97 शब्द|📅 28 Jan 2022
डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और जालंधर कैंट से कांग्रेस के प्रत्याशी ओलंपियन परगट सिंह कल अपना नामांकन भरेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नामांकन भरने से पहले सभी लोग पीपीआर मार्केट स्थित चुनावी दफ्तर में पहुंचे।
उधर आज जालंधर कैंट हलके के कई इलाकों में परगट सिंह अपने समर्थकों के साथ घर-घर पहुंचकर वोट मांगा। इस दौरान लोगों ने परगट सिंह का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
लोगों ने कहा कि परगट सिंह लगातार इलाके का विकास काम करवा रहे हैं उन्हें जीता कर इस विकास कार्य को जारी रखेंगे।










