पंजाब में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं, यूपी समेत तीन राज्यों में BJP की लौट रही है सरकार, पढ़ें पूरा Opinion Poll

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 480 शब्द|📅 29 Jan 2022

पंजाब में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं, यूपी समेत तीन राज्यों में BJP की लौट रही है सरकार, पढ़ें पूरा Opinion Poll

नई दिल्‍ली। देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनाव से पहले आए Opinion Poll पर अगर विश्वास करें तो पंजाब में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे ज्यादा सीटें ले जाती नजर आ रही है, लेकिन सरकार कोई भी नहीं बना पा रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना सकती है।

उत्‍तर प्रदेश (UP Election 2022) में योगी सरकार आसानी से वापसी करते हुए दिख रही है। लोग राज्‍य की सत्‍ता की चाबी एक बार फिर बीजेपी को देने के मूड में हैं। उत्‍तराखंड में भी कुछ ऐसा ही माहौल है। पहाड़ी राज्‍य (Uttarakhand Election 2022) में बीजेपी का दबदबा दिख रहा है।

पंजाब की स्थिति डांवाडोल

टाइम्‍स नाउ नवभारत के ताजा सर्वे में यह बात कही गई है। गोवा (Goa Election 2022) में भी भगवा पार्टी के सरकार बनाने की उम्‍मीद है। हालांकि, पंजाब की स्थिति डांवाडोल है। बॉर्डर स्‍टेट (Punjab Assembly Election 2022) में किसी भी पार्टी को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलते नहीं दिख रहा है।

सर्वे के मुताबिक पंजाब में किसी को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलते नहीं दिख रहा है। हालांकि, आप सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर रही है। सर्वे के अनुसार, राज्‍य की 117 विधानसभा सीटों में आप को 58 सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं, कांग्रेस 44 सीटें पा सकती है। अकाली दल को 12, बीजेपी को 2 और अन्‍य को 1 सीट मिलने के आसार हैं।

पंजाब का हाल (कुल सीटें- 117)

  • आप : 58
  • कांग्रेस : 44
  • अकाली : 12
  • बीजेपी : 2
  • अन्‍य : 1

यूपी में योगी की वापसी

उत्‍तर प्रदेश में योगी सरकार को वापसी करते हुए दिखाया गया है। यूपी की 403 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 223 सीटें मिल सकती हैं। सपा को 152 सीटें मिलने की उम्‍मीद है। बीएसपी को 13, कांग्रेस को 12 और अन्‍य का 3 सीटें दी गई हैं।

यूपी का हाल (कुल सीटें- 403)

  • बीजेपी : 223
  • सपा : 152
  • बीएसपी : 13
  • कांग्रेस : 12
  • अन्‍य : 3

उत्तराखंड में लौट रही है भाजपा

इस ओपिन‍ियन पोल में उत्‍तराखंड में बीजेपी को सरकार बनाते दिखाया गया है। पहाड़ी राज्‍य की 70 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 42-46 सीटें मिलने की उम्‍मीद है। कांग्रेस को 12-14 सीटें दी गई हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) को 8-11 सीटें और अन्‍य को 2-5 सीटें मिलने के आसार हैं।

उत्‍तराखंड का हाल (कुल सीटें- 70)

  • बीजेपी : 42-46
  • आप : 8-11
  • कांग्रेस : 12-14
  • अन्‍य : 2-5

गोवा में भी भाजपा की सरकार

सर्वे के मुताबिक, गोवा में बीजेपी सरकार बनाते हुए दिख रही है। गोवा की 40 विधानसभा सीटों में पार्टी को 20-23 सीटें मिलने के आसार हैं। कांग्रेस को 4-6 सीटें मिल सकती हैं। आप को 6-10 और अन्‍य को 5-6 सीटें मिलने की उम्‍मीद है।

गोवा का हाल (कुल सीटें- 40)

  • बीजेपी : 20-23
  • कांग्रेस : 4- 6
  • आप : 6-10
  • अन्‍य : 5-6
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *