भाजपा ने पत्नी अदिति सिंह को यूपी में दिया टिकट, तो पंजाब में कांग्रेस ने MLA अंगद सिंह की काट दी टिकट, अंगद ने किया बड़ा ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 224 शब्द|📅 30 Jan 2022

भाजपा ने पत्नी अदिति सिंह को यूपी में दिया टिकट, तो पंजाब में कांग्रेस ने MLA अंगद सिंह की काट दी टिकट, अंगद ने किया बड़ा ऐलान

नवांशहर। नवांशहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सतवीर सिंह पल्ली झिक्की को टिकट देकर कांग्रेस हाईकमान ने उन पर विश्वास जताया है। सतवीर को टिकट मिलते ही विधायक अंगद सिंह ने बागी सुर अपना लिया है। कांग्रेस की ओर से जारी सूची के 10 मिनट बाद ही अंगद सिंह ने नवांशहर से आजाद लड़ने की घोषणा कर दी है।

बता दें, अंगद सिंह अदिति सिंह के पति हैं। अदिति सिंह यूपी में कांग्रेस विधायक रह चुकी हैं, लेकिन वह पार्टी छोड़ चुकी हैं। पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि अंगद सिंह का टिकट कट सकता है। आजाद लड़ने की घोषणा के बाद अंगद सिंह की ओर से सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

नवांशहर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं को इसमें हिस्सा लेने के लिए बुलावा भेजा गया है। यही नहीं, बल्कि गांवों के सरपंच, जिला परिषद के सदस्य, पार्षदों को भी बुलाया गया है। इससे पहले भी कुछ दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांग्रेस के कार्यकर्ता जुटे थे व अंगद को कांग्रेस से टिकट दिलवाने के लिए कांग्रेस हाईकमान से गुजारिश की थी। इसके बावजूद कांग्रेस हाईकमान की ओर से अंगद सिंह को टिकट देने की घोषणा नहीं की।

जालंधर वेस्ट हलके में BJP में बगावत, वर्करों ने अपने ही प्रत्याशी मोहिंदर भगत के बोर्ड फाड़े

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *