पंजाब: सीबीआई का छापा, IAS अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Daily Samvad
1 Min Read

cbi raid

डेली संवाद, चंडीगढ़
IAS Officer arrest in Chandigarh: इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि, चंडीगढ़ में एक आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक मामले में बड़े एक्शन के तहत यह गिरफ्तारी की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब कैडर के IAS परमजीत सिंह पर सीबीआई का एक्शन हुआ है। चंडीगढ़ में सीबीआई ने IAS परमजीत सिंह को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि, IAS परमजीत सिंह गिरफ्तारी रिश्वत मामले से सम्बंधित है।

वहीं, खबर यह भी है कि, IAS परमजीत सिंह के ठिकाने पर छापेमारी भी की गई है। IAS परमजीत सिंह राज्य परिवहन विभाग (पंजाब) में पोस्टेड बताये जाते हैं। फिलहाल, आईएएस जैसे गरिमामयी पद पर होकर ऐसे कारनामे करना बेहद शर्मनाक हैं।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *