करतारपुर हलके से कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी सुरिंदर सिंह का गांवों में बड़ा विरोध, पार्टी को हो सकता है भारी नुकसान, पढ़ें बड़ी खबर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 244 शब्द|📅 01 Feb 2022

करतारपुर हलके से कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी सुरिंदर सिंह का गांवों में बड़ा विरोध, पार्टी को हो सकता है भारी नुकसान, पढ़ें बड़ी खबर

डेली संवाद करतारपुर (जालंधर)
जालंधर जिले के करतारपुर विधानसभा हल्के में इस बार कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी का क्षेत्र में बड़ा ही विरोध है। विरोध इस बात को लेकर है कि पिछले 5 साल तक सुरेंद्र चौधरी उनके इलाके में नजर तक नहीं आए। जिससे लोगों ने इस बार तय किया है कि सुरेंद्र चौधरी को कतई वोट नहीं करेंगे।

उधर, दूसरी तरफ भाजपा ने करतारपुर हलके से बड़ा दांव खेला है। भाजपा ने करतारपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेंद्र चौधरी के पिता स्वर्गीय चौधरी जगजीत सिंह के खासम खास रहे जालंधर के पूर्व मेयर और दलित नेता सुरेंद्र महे को मैदान में उतारा है। जिससे इस बार चौधरी की गणित गड़बड़ा गई है।

वही बसपा और अकाली दल के गठजोड़ ने एडवोकेट बलविंदर कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है, जो पढ़े लिखे युवा तबके में अपनी गहरी पैठ रखते हैं। इससे इस बार कांग्रेस के विधायक और मौजूदा प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी को नुकसान हो सकता है।

इलाके में चर्चा है कि कांग्रेस के ही दिग्गज नेता रहे और जालंधर के पूर्व मेयर सुरेंद्र महे ही सुरेंद्र चौधरी को तगड़ा झटका दे रहे हैं क्योंकि सुरेंद्र महे के साथ एक पूरा वर्ग कांग्रेस के समय से ही उनके साथ जुड़ा हुआ है, जो अब भाजपा में आ चुका है। जिससे सुरेंद्र महे को करतारपुर विधानसभा में सफलता मिल सकती है। हालांकि यह तो मतदान के बाद पता चलेगा की बाजी किसने मारी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *