‘विश्व कैंसर दिवस’ पर डा. पलक बौरी द्वारा जागरूकता अभियान, छात्रों से बातचीत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट के द्वारा चलाए जा रहे ‘दिशा एक पहल’ के तहत इनोसेंट हाट्र्स में ‘विश्व कैंसर दिवस’ पर ‘क्लोज द केयर गैप’ विषय पर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में डा. पलक बौरी ने छात्रों से बातचीत की और केयर गैप के अर्थ पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि इतनी प्रगति के बावजूद कैंसर के इलाज प्राप्त करने में हर कोई सक्षम नहीं है। हम प्रत्येक रोगी को बेहतर ज्ञान व समान स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करके इस अंतर को कम कर सकते हैं। डा. पलक ने उन्हें उन विभिन्न कारकों से अवगत करवाया, जो कैंसर रोगियों की देखभाल को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं।

उन्होंने कैंसर रोगियों की उन बाधाओं पर प्रकाश डाला, जिनका उन्हें जीवन के हर मोड़ पर सामना करना पड़ता है। साथ ही उन्होंने छात्रों को जातीयता, शिक्षा, विकलांगता व जीवन-शैली के आधार पर रोगियों के साथ किए जाने वाले भेदभाव को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस गतिविधि द्वारा छात्रों को एक ऐसे समाज का निर्माण के लिए प्रेरित किया गया, जहां लोगों की स्वस्थ जीवन-शैली हो और स्वास्थ्य व कैंसर सेवाओं तक उनकी बेहतर पहुंच हो।

AAP नेता पर महिलाओं ने लगाए सनसनीखेज आरोप

https://youtu.be/-lyVBHecYoQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *