Punjab News: सांसद चन्नी के सवाल पर जल शक्ति राज्यमंत्री की रिपोर्ट, कहा- पानी में घातक धातुएं मिलीं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब का भूजल अब पीने योग्य नहीं रहा। कई जिलों का पानी आपको बीमार कर सकता है। इतना ही नहीं, कई जिलों के पानी में घातक धातु का मिश्रण है, जो आपको कैंसर (Cancer) दे सकता है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

केंद्रीय राज्य जल शक्ति मंत्री राज भूषण चौधरी ने संसद में जालंधर (Jalandhar) के नवनिर्वाचित सांसद चरणजीत सिंह चन्नी (MP Charanjit Singh Channi) के सवाल पर दी है।

Jalandhar News
Jalandhar News

भूजल अब पीने योग्य नहीं रहा

रिपोर्ट से साफ साबित होता है कि पंजाब के ज्यादातर जिलों का भूजल अब पीने योग्य नहीं रहा। मंत्री के मुताबिक भूजल के नमूनों में नाइट्रेट, आयरन, आर्सेनिक, सेलेनियम, क्रोमियम, मैंगनीज, निकल, कैडमियम, लेड और यूरेनियम जैसे खतरनाक तत्वों की मिलावट देखी गई।

यह भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा तय की गई अनुमेय सीमा से कहीं ज्यादा था। यह सिर्फ सरकार द्वारा लिए गए नमूनों पर आधारित रिपोर्ट नहीं है। यह बात गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा पिछले दिनों किए गए शोध में भी साबित हुई है।

भूजल को जहरीला होने से रोकने की जरूरत

रिपोर्ट के अनुसार, जहरीले तत्वों की मौजूदगी से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। इसमें यूरेनियम, लेड, निकल और मैंगनीज के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों पर जोर दिया गया है। इस समस्या का जल्द समाधान जरूरी है, नहीं तो पंजाब बड़ी समस्याओं से घिर सकता है।

जानें किस जिले में क्या है समस्या-

  • केंद्रीय भूजल बोर्ड के 2023 के आंकड़ों से पता चला है कि मानसा, फरीदकोट और संगरूर जिलों में आर्सेनिक का स्तर निर्धारित सीमा से बहुत अधिक हो गया है।
  • भटिंडा, फिरोजपुर और मुक्तसर में भूजल में लेड (सीसा) पाया गया।
  • फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, पटियाला और संगरूर में कैडमियम का स्तर अधिक था।
  • भटिंडा, मानसा और संगरूर में क्रोमियम का स्तर अधिक है।
  • भटिंडा, मोगा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, लुधियाना, मुक्तसर, पटियाला और संगरूर में यूरेनियम युक्त भूजल पाया गया।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *