पीली साड़ी वाली मैडम ने बदला अपना गेटअप, ब्लैक स्लीवलेस टॉप व ट्राउजर में पहुंची पोलिंग स्टेशन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा तथा 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान लखनऊ में मतदान की ड्यूटी में बेहद चर्चित रहीं पीली साड़ी वाली रीना द्विवेदी फिर मतदान कराने के लिए तैयार हैं। पीली साड़ी वाली रीना द्विवेदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चौथे चरण के मतदान कराने की तैयारी कर ली है, लेकिन इस बार उनका गेटअप बदला है। लखनऊ में बुधवार को मतदान होना है और रीना की ड्यूटी मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में लगी है।

लखनऊ में लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात रीना द्विवेदी विधानसभा चुनाव 2022 में फिर ड्यूटी पर लगी है। इस बार उनको मोहनलालगंज में मतदान के काम में लगाया गया है। पीली साड़ी वाली रीना द्विवेदी ने अब अपना गेट अप बदल लिया है। मंगलवार को वह ड्यूटी में रवाना होने से पहले ब्लैक स्लीवलेस टॉप तथा ऑफ व्हाइट ट्राउजर में पोलिंग पार्टी के साथ अपनी ड्यूटी पर रवाना हो गईं। रीना द्विवेदी को नए गेट अप में देखने के बाद वहां पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों के साथ पुलिसकर्मी भी उनके साथ सेल्फी ले रहे थे।

मैं तो फैशन को फालो करती हूं

रीना द्विवेदी ने कहा कि हमारा मकसद इस बार भी अधिक से अधिक मतदान कराने का रहेगा। गेट अब बदलने के बारे में उन्होंने कहा कि मैं तो फैशन को फालो करती हूं। मुझे तो हर समय अपडेट रहना भी पसंद है। इसी कारण मेरा गेटअप भी बदला है। वेस्टर्न ड्रेस और सन ग्लॉस में ईवीएम हाथ में लेकर कार्यस्थल जाने के दौरान रीना द्विवेदी ने कहा कि मैं पिछली बार पीली साड़ी पहने हुए थी। इस बार थोड़ा चेंज किया है। समय के अनुसार ड्रेस में यह बदलाव होते रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहेगी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मुझे जो भी काम सौंपा जाएगा, उसे बखूबी निभा सकूं। चुनाव ड्यूटी के दौरान ‘पीली साड़ी’ वाली महिला अफसर के नाम से मशहूर हुई लखनऊ की रीना द्विवेदी को इस बार मोहनलाल गंज के बूथ में तैनात किया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह नगराम में ड्यूटी में थीं, जबकि 2017 में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में उनको तैनात किया गया था।

नवजोत सिद्धू पर इंडस्ट्रियलिस्ट ने लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *