यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए पड़ोसी देशों में जाएंगे मोदी सरकार के मंत्री

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कीव। Russia Ukraine War Update live : रूस से जारी तनाव और युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन के अलावा पौलेंड के राष्‍ट्रपति एंड्रेज डूडा से रूस के हमले के संबंध में बात की है। इस बातचीत में तीनों राष्‍ट्र मिलकर रूस का जवाब देने को भी राजी हुए हैं।

एक ट्वीट में जेलेंस्‍की ने बताया है कि उनकी इन दोनों राष्‍ट्राध्‍यक्षों से बातचीत रविवार को हुई थी। इसमें सभी रूस के खिलाफ एक साझा कदम उठाने को तैयार हुए हैं। गौरतलब है कि रविवार को समाचार एजेंसी पीटीआइ ने बताया था कि रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई।

एक बैठक में रक्षा मंत्री और मिलिट्री जनरल स्टाफ के प्रमुख को आदेश दिया कि परमाणु रोधी बलों को युद्ध के लिए तैयार रखा जाए। इसकी कई देशों ने कड़ी आलोचना भी की है। रायटर्स के मुताबिक जेलेंस्‍की ने बोरिस जानसन को कहा है कि अगले 24 घंटे यूक्रेन के लिए बेहद खास हैं।

भारतीयों को बाहर निकालने में उनकी मदद करेंगे

एएनआई के मुताबिक यूक्रेन संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई, जिसके बाद चार मंत्रियों को यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित वापसी का जिम्‍मा दिया गया है। ये मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे और वहां से यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बाहर निकालने में उनकी मदद करेंगे।

इन मंत्रियों में हरदीप सिंह पुरी, ज्‍योर्तिादित्‍य सिंधिया, जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह और किरण रिजिजू शामिल हैं। ये सभी केंद्रीय मंत्री विशेष दूत की हैसियत से जाएंगे। बता दें कि बीते 24 घंटों के दौरान यूक्रेन पर पीएम द्वारा बुलाई गई ये दूसरी हाई लेवल बैठक थी।

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र ने बयां किए अपने दर्द, देखें

https://youtu.be/MHOPL6KPHHE



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *