जालंधर नगर निगम के कमिश्नर, MTP और ATP के खिलाफ पंजाब लोकपाल में शिकायत दर्ज, जाने पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 309 शब्द|📅 04 Mar 2022

 

MCJ

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम जालंधर के कमिश्नर करणेश शर्मा, एमटीपी मेहरबान सिंह और एटीपी राजिंदर शर्मा के खिलाफ पंजाब लोकपाल में शिकायत दर्ज हो गई है। आरोप है कि इन अफसरों की मिलीभगत से फगवाड़ा गेट मार्कीट में रेजिडेंशियल रजिस्ट्री वाले प्लाट पर दो मंजिला कामर्शियल शोरूम बनवाने और सलेमपुर मुसलामान में भू-माफिया से मिलकर अवैध कालोनी विकसित हो गई।

जालंधर नगर निगम के कमिश्नर, MTP और ATP के खिलाफ पंजाब लोकपाल में शिकायत दर्ज, जाने पूरा मामला

पंजाब लोकपाल और विजीलेंस ब्यूरो को भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि फगवाड़ा गेट मार्कीट और प्रताप बाग चौक के सामने दो मंजिला कामर्शियल शोरूम बनवाया गया है। इसकी शिकायत भी कई लोगों ने निगम कमिश्नर से की, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जालंधर नगर निगम के कमिश्नर, MTP और ATP के खिलाफ पंजाब लोकपाल में शिकायत दर्ज, जाने पूरा मामला

शिकायतकर्ता कुलदीपक सिंह और अशोक ने कहा है कि नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा से कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन इन अवैध निर्माणों पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे उक्त अवैध निर्माण को दो मंजिला बनवाने में निगम अफसरों ने पूरी मदद की। इसके लिए एमटीपी और एटीपी को कार्रवाई से भी रोका गया।

जालंधर नगर निगम के कमिश्नर, MTP और ATP के खिलाफ पंजाब लोकपाल में शिकायत दर्ज, जाने पूरा मामला

नगर निगम के अफसरों की मिलीभगत से सील की गई इमारत में तीन मंजिला बीएमएस फैशन स्टोर खुल गया। जबकि इसकी शिकायत लोगों ने कमिश्नर और निगम अफसरों से की थी। शिकायत के बाद निगम अफसरों ने बीएमएस फैशन स्टोर की इमारत को सील कर दिया, लेकिन वहां तीन महीने में तीन मंजिला शोरूम बन गया।

जालंधर नगर निगम के कमिश्नर, MTP और ATP के खिलाफ पंजाब लोकपाल में शिकायत दर्ज, जाने पूरा मामला

दूसरी तरफ सलेमपुर मुसलमाना में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के फ्लैट्स के साथ एक भूमाफिया ने अवैध कालोनी काटी है। यह वही भू-माफिया है, जिसने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की इंदिरापुरम योजना को फेल करवाया। सरकार जिस जमीन पर लोगों को लिए सस्ते में मकान और प्लाट की योजना बना रही थी, इस भू-माफिया ने कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर हड़प लिया। इसकी शिकायत भी पंजाब लोकपाल और विजीलैंस से की गई है।

अवैध कालोनी पर अफसरों पर फुल कृपा, कमिश्नर ने भी बंद की अपनी आंखें, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *