BIG NEWS: फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब बैन, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read

कीव/मास्को: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मास्को ने फेसबुक (Facebook) के साथ ट्विटर (Twitter) और यू्ट्यूब (Youtube) को देश में ब्लॉक कर दिया है। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रूसी कंपनियों के साथ भेदभावपू्र्ण रवैया अपनाने का आरोप है। वहीं, फेसबुक की ओर जारी बयान में कहा गया है कि रूस ने अपने निर्णय से लोगों को विश्वसनीय जानकारी से वंचित कर दिया है।

अक्टूबर 2020 से फेसबुक के खिलाफ भेदभाव के 26 मामले सामने आए हैं। यह जानकारी रूस सरकार की सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर (Roskomnadzor) ने दी। वहीं, माइक्रोसाफ्ट ने भी अपने नए प्रोडक्ट को रूस में बिक्री पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अन्य देश भी रूस पर लगातार बैन लगा रहे हैं।

वहीं, यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि देश में स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र में रूसी गोलाबारी से लगी आग पर काबू पा लिया गया है और इस संयंत्र पर रूसी बलों ने कब्जा कर लिया है।

यूक्रेन के सरकारी परमाणु नियामक ने कहा कि एनरहोदर शहर में स्थित जपोरीझिया संयंत्र में विकिरण के स्तर में अब तक कोई बदलाव नहीं आया है। संयंत्र के कर्मचारी इसका निरीक्षण कर रिएक्टर संख्या-1 के कंपार्टमेंट को हुए नुकसान का पता लगा रहे हैं।

अवैध कालोनी पर अफसरों पर फुल कृपा, कमिश्नर ने भी बंद की अपनी आंखें, देखें

https://youtu.be/r10wwzdIAy4













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *