भाजयुमो नेता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, फिर कर दी हत्या, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 06 Mar 2022

भाजयुमो नेता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, फिर कर दी हत्या, जाने वजह

कानपुर। पुखरायां कस्बे में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने का विरोध कर रहे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर बस्ती के लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। वह घायल होकर वहीं गिर पड़े। अस्पताल पहुंचाने पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष के पिता भी भाजपा नेता हैं और पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस चौकी में हंगामा किया। हालांकि, पीडि़त परिवार की ओर से रात तक तहरीर न मिलने से मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।

अस्थायी निर्माण कर कब्जा कर रहे थे

राजेंद्र नगर, पुखरायां कस्बा निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी के पुत्र 30 वर्षीय अंबरेश तिवारी उर्फ मुनि भाजयुमो उपाध्यक्ष थे। अंबरेश अपने साथियों के साथ सघन क्षेत्र विकास समिति की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान समिति की बिल्डिंग के पास सड़क किनारे बस्ती के लोग सरकारी जमीन पर अस्थायी निर्माण कर कब्जा कर रहे थे। इसका विरोध करने पर आक्रोशित महिलाओं व पुरुषों ने ईंट-पत्थर से उन पर हमला कर दिया।

अंबरेश गंभीर घायल होकर जमीन पर गिर पड़े, जबकि उनके साथी मौके से भाग गए और घटना की सूचना स्वजन को दी। घटनास्थल पर पहुंचे भाई ने अंबरेश को जमीन पर पड़ा देखा तो आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां में भर्ती कराया। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने अंबरेश को मृत घोषित कर दिया। डाक्टर के मुताबिक, सिर में गंभीर चोट और अत्याधिक रक्तस्राव की वजह से मौत हुई है।

तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पुलिस चौकी पहुंच गए। काफी देर तक चौकी में हंगामा चलता रहा। सीओ प्रभात कुमार सिंह ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया, हमले में घायल पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

अवैध कालोनी पर अफसरों पर फुल कृपा, कमिश्नर ने भी बंद की अपनी आंखें, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *