अमृतसर में मेयर को हटाने की मांग के बाद जालंधर में डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस, प्रधान बलराज ठाकुर ने की बैठक, मेयर राजा से विधायक नाराज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 295 शब्द|📅 07 Mar 2022

अमृतसर में मेयर को हटाने की मांग के बाद जालंधर में डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस, प्रधान बलराज ठाकुर ने की बैठक, मेयर राजा से विधायक नाराज

डेली संवाद, जालंधर
विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के साथ न चलने वाले पार्षदों और नेताओं पर कांग्रेस हाईकमान 10 मार्च के बाद बड़ा फैसला लेने जा रहा है। अमृतसर में मेयर करमजीत सिंह रिंटू को हटाने की मांग के बाद जालंधर में भी मेयर जगदीश राजा के खिलाफ मौजूदा विधायक मुखर हैं, जिससे 10 मार्च के बाद कांग्रेस जालंधर के मेयर को लेकर भी कोई गजब फैसला कर सकती है।

उधर, इस उठापटक के बीच आज जिला कांग्रेस के प्रधान और पार्षद बलराज ठाकुर एवं कार्यकारी प्रधान निर्मल सिंह निम्मा ने जालंधर कैंट और जालंधर सेंट्रल हलके के ब्लाक प्रधान और पार्षदों के साथ कांग्रेस भवन में बैठक की। बलराज ठाकुर ने कहा है कि 31 मार्च तक टीमें गठित की जाए।

मेयर राजा भी सेंट्रल से बतौर पार्षद शामिल हुए

बलराज ठाकुर ने कहा कि सभी पार्षद और ब्लाक प्रधान आपस में तालमेल बनाकर टीमों का गठन करें ताकि आगामी नगर निगम चुनाव से पहले बूथ स्तर तक टीमों को मजबूत किया जा सके। बैठक में मेयर जगदीश राज राजा भी जालंधर सेंट्रल से बतौर पार्षद शामिल हुए। इस बीच सैंट्रल हलके के उम्मीदवार व विधायक राजिंदर बेरी के साथ खुलकर न चलने को लेकर मेयर और कुछ कौंसलरों के नाम की चर्चा होती रही।

वहीं, नगर निगम के गलियारे और कांग्रेस भवन में ये चर्चा जोर पकड़ रही है कि राजिंदर बेरी और मेयर जगदीश राजा समेत कई कौंसलरों के बीच इस इलेक्शन में तालमेल ठीक नहीं थे। जिससे राजिंदर बेरी चुनाव के परिणाम के बाद मेयर जगदीश राजा के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं। आपको बता दें कि मेयर जगदीश राजा से पहले ही विधायक सुशील रिंकू, बावा हैनरी और परगट सिंह नाराज चल रहे हैं।

मेयर को हटाने को लिए नगर निगम में पार्षदों ने किया हंगामा, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *