करतारपुर हलके से AAP के बलकार सिंह जीत गए चुनाव, कांग्रेस के चौधरी सुरिंदर सिंह को दी मात, पढ़ें किसे कितनी वोटें मिली

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, करतारपुर
करतारपुर विधानसभा हलके से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बलकार सिंह ने चुनाव जीत लिया है। बलकार सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह को शिकस्त दी है। बलकार सिंह को कुल 41651 वोट मिले हैं।

बलकार सिंह ने कांग्रेस के चौधरी सुरिंदर सिंह को करीब 4500 वोटों से चुनाव हरा दिया। चौधरी सुरिंदर सिंह को 37130 वोट मिले। जबकि तीसरे नंबर पर रहे बहुजन समाज पार्टी के एडवोकेट बलविंदर कुमार को 33598 वोट मिले। इसी तरह चौथे नंबर पर रहे भाजपा के सुरिंदर महे को महज 5476 वोट पड़े।

पढ़ें किसे कितनी वोटें मिली















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *