पंजाब में दिग्गजों की हार, कैप्टन, सिद्धू, सीएम चन्नी, प्रकाश बादल व सुखबीर भी नहीं बचा सके गढ़, सिद्धू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया; AAP के मान कल लेंगे शपथ

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 555 शब्द|📅 10 Mar 2022

पंजाब में दिग्गजों की हार, कैप्टन, सिद्धू, सीएम चन्नी, प्रकाश बादल व सुखबीर भी नहीं बचा सके गढ़, सिद्धू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया; AAP के मान कल लेंगे शपथ

Punjab Vidhan Sabha Chunav 2022 Result Live: पंजाब में सभी सीटों के रुझान आ गए हैं। इसमें आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई दिग्गज मात खा गए हैं। लंबी विधानसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पांच बार के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल भी चुनाव हार चुके हैं।ट

पंजाब अब आप का हो गया है। दिल्ली की सरहद के बाहर आप न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, बल्कि बहुमत के आंकड़े से भी बहुत आगे निकलती नजर आ रही है। आप के CM कैंडिडेट भगवंत मान ने भी 45 हजार वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। इधर, विधानसभा चुनाव में हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है।

भगवंत मान ने पंजाब की जनता को संबोधित किया

जीत के बाद भगवंत मान ने पंजाब की जनता को संबोधित किया। वे कल पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह भी राजभवन की जगह शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा। इससे पहले CM की शपथ राजभवन में होती रही है। शपथ लेने से पहले मान शहीदी स्मारक पर माथा टेकने भी जाएंगे।

सीएम चरणजीत चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब दोनों सीटों से हार गए हैं।  सुखबीर बादल जलालाबाद से हार गए हैं। वहीं प्रकाश सिंह बादल लंबी से हार की कगार पर हैं।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने हार पर कहा कि हम पूरे दिल से और पूरी विनम्रता के साथ पंजाबियों द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करते हैं।

अमृतसर पूर्वी से कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू हार गए हैं। उन्हें आप की जीवन जोत ने हराया। कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहरी से हार गए हैं। उन्हें 19697 वोटों से शिकस्त मिली।

काउंटिंग अपडेट्स..

  • आम आदमी पार्टी के CM कैंडिडेट भगवंत मान धूरी से रिकॉर्ड 45 हजार वोटों से जीत गए हैं। वे कल पद की शपथ लेंगे।
  • CM चरणजीत चन्नी ने कल कैबिनेट मीटिंग बुलाई है, वे कल ही राज्यपाल को इस्तीफा सौंप सकते हैं।
  • पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल लांबी से चुनाव हार गए हैं। 94 साल के बादल सबसे बुजुर्ग कैंडिडेट थे।
  • मंत्री परगट सिंह जालंधर कैंट से चुनाव जीते। करीबी मुकाबले में उन्होंने आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट को हराया।
  • फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के वर्किंग प्रधान कुलजीत नागरा हारे, आप के लखबीर सिंह राय जीते।
  • डिप्टी CM सुखजिंदर रंधावा डेरा बाबा नानक से चुनाव जीत गए हैं।
  • कोटकपूरा से आम आदमी पार्टी के कुलतार संधवां ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है।
  • लुधियाना वेस्ट से मंत्री भारत भूषण आशु 7440 वोटों से हारे, उन्हें आप के गुरप्रीत गोगी ने हराया।
  • खरड़ से पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान जीतीं, वे आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं।
  • जालंधर सेंट्रल से आप के रमन अरोड़ा ने कांग्रेस के राजिंदर बेरी को 163 मतों से हरा दिया है।
  • कपूरथला सीट से कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस कैंडिडेट राणा गुरजीत सिंह चुनाव जीत गए हैं।
  • CM चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब सीट से पीछे चल रहे हैं। उनके कई मंत्री भी पिछड़ते नजर आ रहे हैं।
  • अमृतसर ईस्ट सीट से पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पिछड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
  • गिद्दड़बाहा से ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अकाली कैंडिडेट हरदीप डिंपी ढिल्लो को कड़े मुकाबले में हराया।
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *