पंजाब: भगवंत मान पहुंचे गवर्नर हाउस, सरकार बनाने का दावा पेश किया, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 303 शब्द|📅 12 Mar 2022

पंजाब: भगवंत मान पहुंचे गवर्नर हाउस, सरकार बनाने का दावा पेश किया, देखें VIDEO

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान शनिवार को गवर्नर बीएल पुरोहित से मिलने पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले शुक्रवार को मान ने दिल्ली में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने 16 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए केजरीवाल को न्योता दिया।

भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एवं पार्टी के पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा के साथ बैठक की और आगे की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल 13 मार्च को गुरु की नगरी अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब, दुर्ग्याणा मंदिर और रामतीर्थ मंदिर के दर्शन करेंगे और ऐतिहासिक जीत के लिए माथा टेककर भगवान का शुक्रिया अदा करेंगे। उसके बाद दोनों नेता अमृतसर में साथ में पंजाब की जनता को धन्यवाद देने के लिए रोड शो करेंगे।

अब सरकार चंडीगढ़ से नहीं चलेगी

पंजाब की नई सरकार अब चंडीगढ़ से नहीं, बल्कि सूबे के गांवों, वार्डों और मोहल्लों से चलेगी। यह बात शुक्रवार को नवनिर्वाचित 92 विधायकों की बैठक में भगवंत मान ने कही। उन्होंने विधायकों से कहा कि चंडीगढ़ में कम से कम रहना है। हमें उस इलाके में जाकर काम करना है, जहां से हमने वोट मांगे थे।

अब किसी भी व्यक्ति को काम करवाने के लिए चंडीगढ़ नहीं बुलाना है। बल्कि उनके इलाके में जाकर वहीं पर काम करने हैं। बैठक में भगवंत मान को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। बैठक में भगवंत मान ने विधायकों को समझाया कि वह रोजाना 4-5 गांवों में अफसरों को साथ लेकर जाएं। वहां पर जाकर लोगों की दिक्कतों को सुनें और उनका मौके पर ही निपटारा करें।

भगवंत मान पहुंचे गवर्नर हाउस। सरकार बनाने का पेश किया दावा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *