पंजाब के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 12 Mar 2022

पंजाब के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन होगा शपथ ग्रहण समारोह

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद चुनाव आयोग ने चुनाव आचार संहिता को खत्म कर दिया है। पंजाब के सभी नए चुने हुए 117 विधायक 17 मार्च को शपथ लेंगे। इससे पहले 16 मार्च को भगवंत मान सीएम पद की शपथ लेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग ने आज एक पत्र जारी कर पंजाब में लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश जारी किए हैं। पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजऱ 08 जनवरी 2022 को आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू की गई थी।

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. एस करुणा राजू ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब सरकार के मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में भारत निर्वाचन आयोग ने लिखा है कि अब जब विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। ऐसे में आदर्श चुनाव आचार संहिता को तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है।

आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला

बता दें, पंजाब में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। भगवंत मान पार्टी विधायक दल के नेता चुने गए हैं। आज भगवंत मान ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। भगवंत मान 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां सीएम पद की शपथ लेंगे।

पंजाब विधानसभा में इस बार मुख्यमंत्री समेत आम आदमी पार्टी के 92 विधायक, कांग्रेस के 18 विधायक, शिअद के 3 विधायक, भाजपा के 2 विधायक, बसपा का एक विधायक और निर्दलीय के रूप में एक विधायक शामिल होगा। ये सभी 17 मार्च को शपथ लेंगे।

भगवंत मान गवर्नर से मिले, सरकार बनाने का पेश किया दावा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *