⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 114 शब्द|📅 15 Mar 2022
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के वेस्ट हल्के से बड़ी खबर आ रही है। यहां बस्ती इलाके में गोलीबारी हुई है। आरोप है कि फायरिंग कांग्रेसी वर्कर पर की गई है।
बताया जा रहा है कि 4 राउंड फायरिंग हुए हैं, घटना में किसी के फिलहाल घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारी और फोर्स मौके पर पहुंच गई है।
जानकारी के मुताबिक बस्ती शेख में फायरिंग करने वाले हमलावर कुछ दिन पहले ही पैरोल पर आए थे पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर वेस्ट हलके के नवनिर्वाचित विधायक शीतल अंगुराल ने इस घटना के बाद पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई और कहा कि हर हाल में कानून व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए।









