पंजाब: CM भगवंत मान के मंत्रियों का शपथ ग्रहण कल, सभी 10 मंत्री लेंगे शपथ, नाम जारी, पढ़ें मंत्रियों की सूची

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 615 शब्द|📅 18 Mar 2022

पंजाब: CM भगवंत मान के मंत्रियों का शपथ ग्रहण कल, सभी 10 मंत्री लेंगे शपथ, नाम जारी, पढ़ें मंत्रियों की सूची

डेली संवाद, जालंधर
New Punjab Cabinet: पंजाब में भगवंत मान के मुख्‍यमंत्री बनने के बाद उनके कैबिनेट का गठन किया जाएगा। कल 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी (New Punjab Ministers Oath)। मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने के बाद कल ही कैबिनेट की पहली बैठक होगी। इस बैठक में 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने सहित कई अहम फैसले हो सकते हैं। मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने मंत्रियों के नाम घोषित कर दिए हैं और उनके फोटो भी जारी कर दिया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, मुख्‍यमंत्री भगवंंत मान कैबिनेट के मंत्रियों को राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित सुबह पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद मंत्री सचिवालय में पदभार ग्रहण करेंगे। राज्‍यपाल नए मंत्रियों को राजभवन में नए बनाए गए गुरु नानक आडिटोरियम में शपथ दिलाएंगे। इसके बाद कैबिनेट की बैठक होगी और इसमें कई अहम फैसले हाे सकते हैं।

बता दें कि भगवंत मान ने 16 मार्च को शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटरकड़ कलां में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 17 मार्च को नई पंजाब विधानसभा का पहला सत्र हुआ। विधानसभा के इस पहले सत्र में प्रोटेम स्‍पीकर डा. इंदरबीर सिंह निज्‍जर ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई।

कल कैबिनेट में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों के नामों ये हैं –

  • 1. हरपाल सिंंह चीमा
  • 2. डा. बलजीत कौर।
  • 3. डा. हरभजन सिंह ईटीओ।
  • 4. डा. विजय सिंगला।
  • 5. लालचंद कटोरुचक।
  • 6. गुरमीत सिंह मीत हायर।
  • 7. कुलजीत सिंह धोलीवाल।
  • 8. लालजीत सिंह भुल्‍लर।
  • 9. ब्रह्मशंकर (जिंपा)।
  • 10. हरजोत सिंह बैंस।

पंजाब: CM भगवंत मान के मंत्रियों का शपथ ग्रहण कल, सभी 10 मंत्री लेंगे शपथ, नाम जारी, पढ़ें मंत्रियों की सूची

अपने मंत्रियों के बारे में जाने

बता दें कि हरपाल सिंह चीमा पिछली पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष हैं। वह इस बार दिड़बा विधानसभा क्षेत्र से चुने गए हैं। डा. बलजीत कौर मलोट सीट से विधायक बनी हैं। डा. हरभजन सिंह ईटीओ जंडियाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं।

इसके अलावा विजय सिंगला पंजाब‍ विधानसभा चुनाव 2022 में मानसा से चुने गए हैं। लालचंद कटारूचक भोआ से विधायक बने हैं। नए बनने वाले मंत्रियों में बरनाला से चुने गए गुरमीत सिंह मीत हायर भी शामिल हैं। इसी तरह कुलजीत सिंह धालीवाल अमृतसर जिले के अजनाला सीट से चुनाव जीते हैं।

इसी तरह नए बनने वाले मंत्री लालजीत सिंह भुल्‍लर पट्टी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते हैं। ब्रह्म शंकर (जिंपा) होशियारपुर सीट से चुनाव जीते हैं। हरजोत सिंह बैंस आनंदपुर साहिब से चुनाव जीते हैं।

इनके भी नाम की चर्चा चली

इससे पहले अमन अराेड़ा, सहित कुछ अन्‍य नेताओं का मंत्री बनना तय माना जा रहा था। नए मंत्रियों के नामों में महिला नेताओं में प्रो. बलजिंदर कौर और सर्वजीत कौर माणुके के नाम प्रमुख तौर पर लिया जा रहा था। इसके साथ ही नवजाेत सिंह सिद्धू को हराने वाली जीवन ज्‍योत कौर का नाम भी मंत्री बनाने को लेकर चर्चा में थीं।

संगरूर से जीतने वाली नरिंदर कौर भराज को भी मंत्री बनाया जाने की बात कही जा रही थी। बताया जा रहा था कि कुलतार सिंह संधवा, प्रिंसिपल बुधराम, प्रकाश सिंह बादल को हराने वाले गुरमीत खुड्डियां और अनमोल गगन मान और मनजीत सिंह बिलासपुर भी मं‍त्री बनाए जा सकते हैं।

चंडीगढ़ में सियासी हलचल तेज

मंत्रियों के शपथ को लेकर शुक्रवार शाम को चंडीगढ़ में सियासी हलचल तेज हो गई। मंत्री पद के कई दावेदारों यहांं गहमागहमी देखी गई। बताया जाता है कि मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने आप के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ चर्चा व स्‍वीकृति के बाद मंत्रियों की सूची तय कर ली है। कई विधायकों को मंत्री बनाए जाने की सूचना देने की भी चर्चा है।

मंत्रियों के शपथ ग्रहण करने के बाद कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें कई महत्‍वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। इनमें 18 साल से ऊपर की युवतियों और महिलाओं को 1000 रुपये की सहायता, 300 यूनिट तक बिजली फ्री देने सहित कई अन्‍य मुद्दे शामिल हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *