अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ, कहा – पब्लिक पटकना भी जानती है

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 576 शब्द|📅 20 Mar 2022

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ, कहा - पब्लिक पटकना भी जानती है

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी  (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज पंजाब में पार्टी विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की। चुनावी में मिले प्रचंड बहुमत के बाद अरविंद केजरीवाल की विधायकों के साथ यह पहली बैठक थी। बैठक को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि वह बहुत खुश हैं और भावुक महसूस कर रहे हैं।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने जो प्यार दिया है उसे भुलाया नहीं जा सकता है। कहा कि पिछले तीन दिनों में भगवंत मान ने जो काम कर दिखाया वह कमाल का है। आप प्रमुख ने कहा कि एक तरफ भगवंत मान ने शपथ भी ले ली उनके द्वारा काम भी शुरू हो गए, वहीं दूसरी तरफ भाजपा जो 4 राज्यों में जीती थी उनसे सरकार तक नहीं बन पाई है। अभी उनके लड़ाई झगड़े ही चल रहे हैं।

हर व्यक्ति सीएम

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों को पहली बार महसूस हो रहा है कि हर व्यक्ति सीएम है। सरकार बनते ही भगवंत मान ने किसानों का मुआवजा देना शुरू कर दिया। इससे खुशी होती है। आप प्रमुख ने कहा कि जिस तरह से मान ने एंटी करप्शन एक्शन लाइन का एलान किया उससे भ्रष्टाचार परअंकुश लगना शुरू हो गया है। 25 हजार सरकार नौकरियों के एलान से युवाओं में आत्मविश्वास पैदा हुआ है।

केजरीवाल ने कहा कि सभी विधायकों व मंत्रियों को टीम की तरह काम करना होगा। कहा कि जिनको मंत्री पद नहीं मिला वह भी मंत्री हैं। सबको मिलकर पंजाब के हित में काम करना होगा। केजरीवाल ने विधायकों व मंत्रियों को यह भी कहा कि वह चंडीगढ़ में रहने के बजाय अपने क्षेत्र में काम करें।

बदलाखोरी से काम न करें

बैठक को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने विधायकों से कहा कि वह बिना भेदभाव के काम करें। यह न सोचें कि किसने उन्हें वोट दी और किसने नहीं। मान ने विधायकों से कहा कि वह बदलाखोरी से काम न करें। पंजाब के लोगों ने आप को डराने के लिए नहीं, बल्कि विकास के लिए चुना है। बैठक में पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा भी मौजूद रहे।

भगवंत मान ने कहा कि किसी को डराने की जरूरत नहीं है। अगर कोई अफसर काम करने में दिक्कत महसूस कर रहा है तो उसे पूछो कि क्या कमी है। उस कमी को पूरा किया जाएगा। मान ने कहा कि दिल्ली में हर विधायक व मंत्री का सर्वे होता है। उनको पता भी नहीं होता है कि उनका सर्वे होता। यही कारण है कि दिल्ली में कई विधायकों का टिकट कट गया था। मान ने यह कहकर विधायकों को सख्ती का संदेश भी दे दिया। सीएम ने विधायकों से कहा कि वह जनता से पक्की दोस्ती करें।

विधायकों को वक्त का पाबंद बनने को कहा

भगवंत मान ने कहा कि वह विधायकों को सलाह दे रहे हैं डरा नहीं रहे हैं। मान ने कहा कि सारे विधायक मंत्री हैं। वह सीधे उनके पास व मंत्री के पास आ सकते हैं। मान ने विधायकों को वक्त का पाबंद बनने को कहा। कहा कि लोगों को उनके इंतजार की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए।

भगवंत मान ने 16 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में सीएम पद की शपथ ली थी। उन्होंने विधायकों को कहा कि वह चंडीगढ़ में रहने के बजाय अपने क्षेत्र में जनहित कार्यों सहयोग दें। गत दिवस भगवंत मान ने अपनी कैबिनेट भी गठित कर दी है। आज की बैठक में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल विधायकों को कुछ दिशा निर्देश दे सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *