जालंधर की IBT- IELTS Institute के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के लोकपाल से शिकायत, करोड़ों रुपए विज्ञापन टैक्स चोरी करने का आरोप

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 493 शब्द|📅 21 Mar 2022

जालंधर की IBT- IELTS Institute के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के लोकपाल से शिकायत, करोड़ों रुपए विज्ञापन टैक्स चोरी करने का आरोप

डेली संवाद, जालंधर
आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद विज्ञापन माफिया और करप्ट अफसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के संकेत मिल चुके हैं। जिससे नगर निगम के विज्ञापन माफिया और करप्ट अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ साथ IBT- IELTS Institute के संचालकों पर एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की गई है। IBT- IELTS Institute के संचालकों पर अवैध होर्डिंग्स लगाकर करोड़ों रुपए नुकसान करने का आरोप लगा है। इसकी शिकायत सीधे मुख्मयंत्री भगवंत मान से की गई है।

नगर निगम के विज्ञापन घोटाले की जांच की मांग खुद सत्ताधारी पार्षद ही करते आए हैं। आए दिन मेयर जगदीश राजा और कमिश्नर करणेश शर्मा से अवैध विज्ञापनों को बढ़ावा देने के आरोप लगते आए हैं। खुद विज्ञापन एडहाक कमेटी की चेयरपर्सन नीरजा जैन ने इसकी शिकायत सरकार तक की, लेकिन कांग्रेस सरकार में कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब विज्ञापन घोटाले में जालंधर की IBT- IELTS Institute पर भी आरोप लगे हैं।

IBT- IELTS Institute के बोर्ड से भरा पड़ा शहर

IBT- IELTS Institute ने अवैध रूप से शहर की सभी गलियों, मोहल्लों, सड़कों और सरकारी इमारतों पर भी अपने होर्डिंग्स और बोर्ड ठोक दिए। जिससे नगर निगम को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। पूरे शहर को अवैध होर्डिंग्स और बोर्डों से पाट दिया है। हर गली और चौराहों से लेकर कई सड़क ऐसी नहीं बची है, जहां IBT- IELTS Institute के बोर्ड और होर्डिंग्स नहीं लगे हुए। हर बिजली के खंभे पर IBT- IELTS Institute के बोर्ड लगे हैं। यहां तक कि कई सड़कों पर हर 50 मीटर पर बोर्ड लगाए गए हैं। हर महीने लाखों रुपए की चोरी तो IBT- IELTS Institute कर रहा है।

उधर, IBT- IELTS Institute के प्रदीप सिंह कहते हैं कि एजैंसी को लाखों रुपए महीने देकर बोर्ड लगाए हैं, लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि यह रकम नगर निगम के खजाने में जमा ही नहीं हो रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि लाखों रुपए की यह रकम कौन अफसर खा रहा है। विज्ञापन कमेटी की नीरजा जैन कहती हैं कि इसकी जांच होगी, सभी पर FIR दर्ज होगी।

जालंधर की IBT- IELTS Institute के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के लोकपाल से शिकायत, करोड़ों रुपए विज्ञापन टैक्स चोरी करने का आरोप

मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत

IBT- IELTS Institute द्वारा अवैध रूप से शहर में लगाए गए होर्डिंग्स और बोर्ड की शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय में की गई है। इसकी एक शिकायत लोकपाल को भी भेजी गई है। इसके अलावा नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा को भी शिकायत दी गई है। शिकायत में कहा गया है कि निगम के कुछ अफसरों की मिलीभगत से सरकारी खजाने को चपत लगाई जा रही है।

शिकायत में कहा गया है कि IBT- IELTS Institute के संचालकों ने बिना कोई फीस जमा किए ही शहर की गलियों और सड़कों पर अवैध रूप से होर्डिंग्स लगाकर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान से शिकायत कर मांग की गई है कि IBT- IELTS Institute के अवैध विज्ञापनों को तत्काल बंद करवाया जाए। साथ ही करोड़ों रुपए बनते टैक्स जुर्माने के साथ जमा करवाई जाए और करप्ट अफसरों पर कार्रवाई की जाए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *