एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, दो लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 317 शब्द|📅 21 Mar 2022

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, दो लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया

वाराणसी। वाराणसी में दो लाख के इनामी मनीष सिंह सोनू को यूपी एसटीएफ ने लोहता इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया। 5 अप्रैल 2021 को शूलटंकेश्वर के पास हुई एनडी तिवारी हत्याकांड का मुख्य शूटर था सोनू सिंह। यूपी में योगी आदित्‍यनाथ की दूसरी सरकार बनने के बाद पहला बड़ा एनकाउंटर है।

पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके दो लाख के इनामी बदमाश नरोत्तमपुर लंका निवासी मनीष सिंह सोनू को एसटीएफ ने लोहता में ढेर कर दिया। वाराणसी सहित आसपास के जिलों में हत्या और लूट के मामले में सोनू सिंह का आतंक था। रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी निवासी एनडी तिवारी की 5 अप्रैल की रात शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर से दर्शन कर घर लौटते समय ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का मुख्य शूटर मनीष सिंह सोनू था।

अपराधियों पर कड़ा शिकंजा

प्रदेश में योगी सरकार की वापसी के साथ ही अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसना शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में सोमवार को वाराणसी के लोहता में कुख्यात अपराधी मनीष सिंह उर्फ सोनू को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया। इस बाबत एसटीएफ आईजी लखनऊ की ओर से बताया गया कि शातिर अपराधी मनीष सिंह उर्फ सोनू पर दो लाख का इनाम था।

पूर्वांचल के वाराणसी, जौनपुर और गाजीपुर सहित तमाम जिलों में उसकी आपराधिक गतिविधियां काफी समय से चर्चा में रही हैं। एसटीएफ को सोनू की लोकेशन लोहता के पास मिलने के बाद कार्रवाई शुरू हुई तो टीम ने मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया। मनीष सिंह उर्फ सोनू सिंह जो वाराणसी के नरोत्‍तमपुर, लंका का मूल निवासी था और इन दिनों चोलापुर के सुलेमापुर में रहता था।

मनीष सिंह पर वाराणसी के अलावा अन्‍य जिलों के थाने में भी केस दर्ज हैं। वाराणसी चौक, कैंट, कोतवाली, चौबेपुर, भेलूपुर, फूलपुर, सिगरा, रोहनिया, लंका, चेतगंज में मुकदमा है। वहीं सीतापुर, शाहजहांपुर, आजमगढ़ के देव गांव, जौनपुर के देव गांव, गाजीपुर के नंदगंज में पुलिस के रिकार्ड में नाम है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *