Building Collapse: तीन मंजिला इमारत ढहने से कई लोग मलबे में दबे, राहत और बचाव कार्य जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मुंबई। Building Collapse: बड़ी खबर सामने आ रही है। तीन मंजिला इमारत ढहने से कई लोग मलबे में दब गए हैं। हादसा महाराष्ट्र (Maharashtra) के नवी मुंबई (Navi Mumbai) में हुआ है। नवी मुंबई के शाहबाज गांव में बनी ग्राउंड प्लस स्थित तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि इमारत में 24 परिवार रह रहे थे। पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। कर्मचारियों द्वारा मलबे को हटाने की कोशिश जारी है।

weather update
weather update

2 लोगों को बचा लिया गया

नवी मुंबई के डिप्टी फायर ऑफिसर पुरुषोत्तम जाधव ने कहा, “हमें सुबह 4.50 बजे एक इमारत गिरने की सूचना मिली। 2 लोगों को बचा लिया गया है। जिन दो लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है उनका नाम सैफ अली और रुसवा खातून है। दो लोगों के फंसे होने की संभावना है और उन्हें बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है।”

जनाकरी के मुताबिक मलबा ढहने से पहले इमारत से 24 लोग सुरक्षित बाहर निकल गए थे। इनमें से एक व्यक्ति ने कहा,”जीवित बचे लोगों में से एक ने कहा, ढहने से कुछ मिनट पहले, हमने झटकों, गड़गड़ाहट की आवाज और घरेलू सामान की खड़खड़ाहट की आवाज सुनी।

आवाज सुनने के बाद लोग जाग गए

आवाज सुनने के बाद हम जाग गए। फौरन ही हम अपने घरों से बाहर निकले। बाहर निकलने के कुछ देर बाद इमारत ढह गई।” इससे पहले 20 जुलाई को मुंबई के ग्रैंड रोड इलाके में रुबिना मंजिल नाम की इमारत की बालकनी के कुछ हिस्से गिर गए थे, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 13 अन्य घायल हो गए थे।

Weather Update
Weather Update

घटना 20 जुलाई सुबह 11 बजे ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन के पास घटी थी। महाराष्ट्र में लगातार बारिश ने मुंबई को ठप कर दिया है, सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित हो गई हैं और अनगिनत यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

महाराष्ट्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को 28 जुलाई के लिए मध्य महाराष्ट्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। महाराष्ट्र के कई क्षेत्र इस समय लगातार भारी बारिश का सामना कर रहे हैं, जिससे मुंबई सहित कई शहरों में गंभीर जलजमाव और व्यापक यातायात जाम हो गया है।

देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *