पंजाब: नगर निगम में हंगामा, मेयर के खिलाफ एकजुट हुए कांग्रेस पार्षद, कमिश्नर के सामने अविश्वास प्रस्ताव पेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 236 शब्द|📅 21 Mar 2022

पंजाब: नगर निगम में हंगामा, मेयर के खिलाफ एकजुट हुए कांग्रेस पार्षद, कमिश्नर के सामने अविश्वास प्रस्ताव पेश

रमेश शुक्ला सफर
डेली संवाद, अमृतसर
मेयर के खिलाफ बुलाई गई और विश्वास प्रस्ताव बैठक में कांग्रेसी पार्षदों ने कमिश्नर संदीप ऋषि के समक्ष 52 पार्षदों की हाजिरी लगवाई। उनकी मौजूदगी में मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए उन्हें पद से उतारने की घोषणा की। साथ ही कांग्रेसी पार्षदों ने सीनियर डिप्टी में रमन बक्शी पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें अपना मेल घोषित कर दिया।

कमिश्नर संदीप ऋषि ने कहा कि पार्षदों की मीटिंग असंवैधानिक और अवैध है। वह आज के घटनाक्रम की जानकारी निकाय विभाग को दे देंगे। 21 मार्च को रखी गई स्पेशल मीटिंग क्योंकि रद कर दी गई थी इसलिए अगर पार्षद द्वारा मीटिंग चाहते हैं तो वह लिखित में इसकी जानकारी उन्हें दे ताकि मीटिंग बुलाने के लिए मेरे को कहा जा सके। कांग्रेस के पास 52 पार्षद है।

रमन बख्शी को कुर्सी पर बिठा सकते हैं कांग्रेसी

कांग्रेस सूत्रों की मानें तो कांग्रेस पार्षद सदन में अपना बहुमत साबित करने के बाद सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी को मेयर की कुर्सी पर भी बिठा सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस पर कोई बोलने को तैयार नहीं है, पर अंदरखाते ऐसी योजना बनाई जा रही है। बाकी मौके पर बनने वाले हालात को देखकर अगला निर्णय कांग्रेसी लेंगे। कांग्रेस जितना अपने साथ पार्षदों का बहुमत देने का दम भर रहे हैं, मेयर उनसे भी ज्यादा आत्मविश्वास से भरे हैं कि पार्षदों का समर्थन उनके साथ है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *