कैबिनेट मंत्री बैंस सुबह 9 बजे पहुंचे दफ्तर, नई माइनिंग पॉलिसी पर एक्सपर्ट के साथ की मीटिंग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 235 शब्द|📅 24 Mar 2022

कैबिनेट मंत्री बैंस सुबह 9 बजे पहुंचे दफ्तर, नई माइनिंग पॉलिसी पर एक्सपर्ट के साथ की मीटिंग

डेली संवाद, चंडीगढ़
समयबद्ध और कुशल प्रशासन सम्बन्धी अपनी सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुये पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज प्रातः काल 9 बजे कार्यालय पहुँच कर नई माइनिंग पॉलिसी के सम्बन्ध में माहिरों के साथ मुलाकातें की।

खनन और भूविज्ञान, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, जेल और कानूनी और वैधानिक मामलों संबंधी मंत्री ने अपने विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य स्टाफ सदस्यों को समय पर कार्यालय पहुँचने और आम लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए अपनी पूरी क्षमता लगाने की हिदायत जारी की।

उन्होंने कहा कि नयी बनी ’आप’ सरकार का मकसद नागरिकों को समय पर और निर्विघ्न सेवाएं प्रदान करना है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। मंत्री ने कहा कि मैं राज्य की बेहतरी के लिए दिन-रात काम करूँगा और खनन और पर्यटन विभागों में नयी पहलकदमियां की जा रही हैं जिसके सार्थक नतीजे सामने आऐंगे।

श्री बैंस ने इस बात की फिर पुष्टि की कि खनन और जेल विभाग में भ्रष्टाचार को हर सूरत में रोका जायेगा और पंजाब सरकार द्वारा नई खनन नीति बनाई जा रही है जिससे राजस्व में भारी विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पहले ही शुरू की जा चुकी है और इस पर आने वाली शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।

IDP, IBT – IELTS Institute पर ठगी का आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *