अरविंद केजरीवाल की VIDEO पोस्ट कर नवजोत सिद्धू ने किया बड़ा धमाका, देखें

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 180 शब्द|📅 25 Mar 2022

अरविंद केजरीवाल की VIDEO पोस्ट कर नवजोत सिद्धू ने किया बड़ा धमाका, देखें

महाबीर सेठ
डेली संवाद, चंडीगढ़

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बरगाड़ी मुद्दे पर बोलते हुए एक पुराना वीडियो पोस्ट किया है और उनसे इस पर कार्रवाई करने को कहा है।

नवजोत सिद्धू द्वारा ट्वीट पर पोस्ट किए वीडियो में केजरीवाल कहते हैं कि बरगाड़ी की बेअदबी पर पंजाब के लोग गुस्से में हैं; वे चाहते हैं कि मामले के मास्टरमाइंड को सजा मिले। उनका कहना है कि लोग जानते हैं कि अपराधी कौन हैं, कुंवर विजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकता है।

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा है कि बरगाड़ी के गुनहगारों को अब तो पकड़ो, अब आपको कौन रोक रहा है @ArvindKejriwal. इस ट्वीट को जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह ने रिट्वीट करते हुए लिखा है कि 24 घंटे में गुनहगारों को पकड़ो।

पुलिस के साथ पत्नी ने मारा छापा, बंद कमरे में लड़की के साथ पकड़े गए BJP नेता

https://youtu.be/w1pg3iCw220

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *