⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 146 शब्द|📅 25 Mar 2022
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के साथ लगते लांबड़ा के गांव चक्क में रहने वाले एक 15 वर्षीय बच्चे की वंडरलैंड के स्वीमिंग पूल में नहाते समय मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूल के ग्रुप के साथ बच्चा वंडरलैंड विजिट करने आया था। वहां पूल में नहाते सम बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवा रहा था।
अचानक उसकी तबियत बिगड़ी तो उसे जालंधर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा था कि बच्चे को पहले भी कोई बीमारी थी। घटना को लेकर और विवरण जुटाया जा रहा है।
अगर आप भी अपने बच्चे को वंडरलैंड भेजते हैं, तो सावधान रहें। क्योंकि वंडरलैंड में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। जिस वक्त बच्चा स्विमिंग पूल में नहा रहा था, उसी वक्त वह डूब गया।
भगवंत मान के फैसले से उड़ी पूर्व विधायकों की नींद, देखें









