Gonda News: प्रधान पति और अभियंता के बीच मारपीट के बाद खंड विकास अधिकारी ने शुरू किया कर्मचारियों के आवासों की जांच

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 244 शब्द|📅 25 Mar 2022

Gonda News: प्रधान पति और अभियंता के बीच मारपीट के बाद खंड विकास अधिकारी ने शुरू किया कर्मचारियों के आवासों की जांच

भोला नाथ मिश्र
डेली संवाद, बेलसर (गोंडा)
गोंडा के बेलसर ब्लॉक परिसर में हुई दो दिन पूर्व मारपीट को लेकर खंड विकास अधिकारी ने ब्लॉक परिसर में अनाधिकृत रूप से रह रहे आवासों की जांच किया तथा दो दिवस के अंदर खाली करने की नोटिस जारी किया है, जिससे लोगो मे खलबली मच गई है।

विकास खंड बेलसर मुख्यालय पर दो दिन पूर्व अवर अभियंता व प्रधान पति के बीच हुई मारपीट को लेकर खंड विकास अधिकारी अरुण सिंह गंभीर हो गए है ।

आवासों की जांच

उन्होंने शुक्रवार को विकास खंड परिसर में आवासों की जांच किया। जांच के दौरान कई लोगो के अनाधिकृत रूप से कर्मचारियों के आवासों में रहने की बात सामने आई है। खंड विकास अधिकारी ने अनाधिकृत रूप से रह रहे लोगो को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर आवास खाली करने के निर्देश दिए है।

खंड विकास अधिकारी अरुण सिंह ने कहा अनाधिकृत रूप से रह रहे लोगो के कारण गलत लोगो का आना जाना होता है जिससे मारपीट जैसी घटना हुई है। ऐसी घटना की पुनरावृति न हो इसलिए लोगो से आवास खाली कराया जा रहा है ।

खंड विकास अधिकारी अरुण सिंह ने बताया की अब खंड विकास अधिकारी कक्ष में आने से पूर्व अनुमति लेनी होगी। इसके लिए मुख्य द्वार पर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। बाहर से आने वाले लोगो को अपना नाम, गांव और किस काम के लिए मिलना चाहते है बताना होगा। संतुष्ट होने पर मिलने की अनुमति मिलेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *