नगर निगम दफ्तर में AAP के MLA का धावा: बोले- स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट में धांधली की करवाएंगे जांच, अवैध इमारतों और कालोनियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 583 शब्द|📅 28 Mar 2022

नगर निगम दफ्तर में AAP के MLA का धावा: बोले- स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट में धांधली की करवाएंगे जांच, अवैध इमारतों और कालोनियों पर होगी सख्त कार्रवाई

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में प्रचंड जीत के बाद बनी आम आदमी पार्टी की सरकार ने करप्शन के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। जालंधर में विधायक बनने के बाद पहली बार नगर निगम मुख्यालय पहुंचे AAP के विधायक शीतल अंगुराल और रमन अरोड़ा ने सीधे तौर पर कहा है कि स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट में करोड़ों रुपए की धांधली हुई है। इस पूरे प्रोजैक्ट में घोटाले की बू आ रही है। इसकी जांच करवा कर जिम्मेदार अफसर और संबंधित नेता के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

नगर निगम मुख्यालय पहुंचे जालंधर वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल ने कहा है कि उनके हलके में 120 फुटी रोड पर करोड़ों रुपए से स्मार्ट सिटी के प्रोजैक्ट चल रहे हैं। इन कामों में जमकर धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले विधायक ने टैंडर में गड़बड़ी करवाया, नगर निगम के कई अफसरों के ये बातें पता हैं, लेकिन अफसर दबाव में काम कर रहे थे।

धांधली करने वाले अफसर बख्शे नहीं जाएंगे

शीतल अंगुराल ने कहा कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट में धांधली करने वाले अफसर बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी कामों की विभागीय जांच के साथ विजीलैंस जांच करवाएंगे। इसके साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान से संबंधित अफसरों के खिलाख सख्त एक्शन की मांग करेंगे। इसके अलावा अगर जरूरत पड़ी तो कोर्ट भी जाएंगे, लेकिन 120 फुटी रोड पर हुए घोटाले का पर्दाफाश कर जिम्मेदार अफसरों और संबंधित नेताओं को सजा जरूर दिलवाएंगे।

इससे पहले नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा और अन्य अफसरों के साथ मीटिंग करते हुए विधायक रमन अरोड़ा और शीतल अंगुराल ने कहा कि सभी अफसरों को अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाना होगा। अब पहले जैसा काम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि करप्शन खासकर बिल्डिंग ब्रांच के इंस्पैक्टर और अन्य अफसरों की शिकायत बरदाश्त नहीं की जाएगी।

अफसरों की मिलीभगत से कई बड़े अवैध कामर्शियल निर्माण

विधायक रमन अरोड़ा और शीतल अंगुराल ने कहा कि चुनाव के वक्त अफसरों की मिलीभगत से कई बड़े अवैध कामर्शियल निर्माण हुए, कई अवैध कालोनियां बनाई गई हैं, सभी की रिपोर्ट तीन दिन में दें, जिससे संबंधित अवैध कामों पर एक्शन लिया जा सके।

इस दौरान टैगोर अस्पताल के पास अवैध रूप से बन रहे कामर्शियल निर्माण की शिकायत लेकर पहुंचे दलजीत सिंह ने मीटिंग के दौरान ही बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों पर रिश्वत खाने का आरोप लगाया, जिससे वहां मौके पर जमकर हंगामा हुआ। दलजीत सिंह ने कहा कि उनके मोहल्ले में अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण हो रहा है, लेकिन अफसर रिश्वत लेकर कोई एक्शन नहीं करते। हालांकि बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों ने कहा कि ये मामला कोर्ट में लंबित है।

जोशी अस्पताल द्वारा अवैध रूप से बेसमेंट की खुदाई का मसला

मीटिंग के दौरान जोशी अस्पताल द्वारा अवैध रूप से बेसमेंट की खुदाई का मसला भी उठा, जिस पर कमिश्नर करणेश शर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं। यहां बेसमेंट की खुदाई कांग्रेसी नेता और ठेकेदार जब्बार खान करवा रहे हैं, जो बिना परमीशन के बेसमेंट की खुदाई कर आस-पास के घरों को ढहने के छोड़ दिया। वहीं, जेपी नगर में अग्रवाल अस्पताल की इमारत पर कार्ऱवाई को लेकर कमिश्नर ने कहा कि इसकी जांच हो रही है।

नगर निगम दफ्तर में AAP के MLA का धावा: बोले- स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट में धांधली की करवाएंगे जांच, अवैध इमारतों और कालोनियों पर होगी सख्त कार्रवाई

वहीं, इस दौरान सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के साथ उनके रिश्तेदार राजू मदान के कमिश्नर के साथ बैठने को लेकर निगम के कई मुलाजिमों ने नाराजगी जताई। नगर निगम के अफसरों ने कहा कि ये मीटिंग विधायक और अफसरों की थी, इसमें किसी विधायक के रिश्तेदार को क्यों शामिल किया गया। लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें https://fb.watch/c14TJuSKH-/

भगवंत मान के फैसले से उड़ी पूर्व विधायकों की नींद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *