पंजाब में ‘एक बस-एक परमिट’ लागू करेगी AAP सरकार, पढ़ें परिवहन मंत्री का बड़ा ऐलान

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 463 शब्द|📅 30 Mar 2022

पंजाब में ‘एक बस-एक परमिट' लागू करेगी AAP सरकार, पढ़ें परिवहन मंत्री का बड़ा ऐलान

डेली संवाद, चंडीगढ़
‘‘एक बस-एक परमिट’’ नीति शिद्दत से लागू करने का ऐलान करते हुए आज पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि बस माफ़िया की कमर तोड़ने के लिए सभी बस पर्मिट जल्द ही ऑनलाइन किए जाएंगे।

पंजाब भवन में राज्य के सभी बस डिपूओं के जनरल मैनेजरों के साथ बैठक के दौरान स. भुल्लर ने कहा कि परिवहन विभाग के काम में और अधिक पारदर्शिता लाने की ज़रूरत के मद्देनजऱ यह निर्णय लिया जा रहा है। मंत्री ने प्रमुख सचिव परिवहन श्री के. सिवा प्रसाद को निर्देश दिए कि वह जल्द से जल्द पर्मिट ऑनलाइन करने की प्रक्रिया को पूरा करें।

नाजायज़ प्राईवेट बसों पर शिंकजा

बस अड्डों के बाहर से चल रहीं नाजायज़ प्राईवेट बसों पर शिंकजा कसने की हिदायत देते हुए परिवहन मंत्री ने सभी डिपो जनरल मैनेजरों को कहा कि विभाग द्वारा पहले ही उनको बस अड्डों के 500 मीटर क्षेत्र में नाजायज़ बसों को रोकने के अधिकार दिए गए हैं।

इसलिए जनरल मैनेजर अपनी शक्तियों का ईस्तेमाल करते हुए बस अड्डों के बाहर से सवारियां चढ़ाने वाली प्राईवेट और ट्रैवल बसों को पकड़ने की कार्यवाही करें। इस कार्य को पूरा करने के लिए जनरल मैनेजरों को सचिव आर.टी.ए. का सहयोग लेने की भी हिदायत दी गई।

बसों के तेल चोरी की खबरें

विभाग की आमदनी बढ़ाने की ओर ध्यान केन्द्रित करते हुए परिवहन मंत्री स. भुल्लर ने अनियमितताओं को सख़्ती से रोकने के निर्देश दिए। स. भुल्लर ने कहा कि उनको बसों के तेल चोरी की खबरें मिल रही हैं। इसलिए जनरल मैनेजर यह सुनिश्चित बनाएं कि हरेक बस से कम से कम 4.8 किलोमीटर प्रति लीटर की माईलेज मिले।

उन्होंने जनरल मैनेजरों को हिदायत दी कि निर्धारित लक्ष्य से कम माईलेज देने वाले चालकों से रिकवरी करने के लिए कार्यवाही अमल में लाई जाए। मंत्री ने हिदायत की कि विद्यार्थियों के पास बिना किसी परेशानी और समयबद्ध तरीके से बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बस पास से सम्बन्धित लम्बित मामलों का तुरंत निपटारा किया जाए, जिससे विद्यार्थियों को किसी किस्म की दिक्कत ना आए।

लापरवाही बरती गई तो सख़्त कार्रवाई की जाएगी

स. भुल्लर ने जनरल मैनेजरों को बस अड्डों पर बने शौचालयों की सफ़ाई, चालकों-कंडक्टरों के सवारियों के साथ व्यवहार और बसों में साफ़ पीने योग्य पानी का प्रबंध करने की तरफ़ विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अगले दिनों से बस अड्डों की चैकिंग मुहिम शुरू कर रहा हूं और इस दौरान लापरवाही बरती गई तो सख़्त कार्रवाई की जाएगी।’’

पंजाब सरकार की पारदर्शी और ईमानदार प्रशासन देने की नीति के मुताबिक मंत्री ने समूह अधिकारियों को स्पष्ट संकेत दिया कि अगर कोई अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार में शामिल पाया गया तो उसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

MLA साहब, 24 घंटे बीत गए, JOSHI HOSPITAL पर कब होगी कार्रवाई

https://youtu.be/PLdSLuKnpfo

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *