पंजाब: सत्ता परिवर्तन के बाद पुलिस महकमे में जारी है बदलाव, अब 11 थाना प्रभारियों की हुई अदला-बदली

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 227 शब्द|📅 01 Apr 2022

पंजाब: सत्ता परिवर्तन के बाद पुलिस महकमे में जारी है बदलाव, अब 11 थाना प्रभारियों की हुई अदला-बदली

बठिंडा। सत्ता परिवर्तन के बाद प्रशानिक तौर पर फेरबदल तेजी के साथ शुरू हो गए हैं। इसके तहत बठिंडा एसएसपी अमनीत कोंडल ने जिले के 11 पुलिस अधिकारियों की अदला-बदली की है। पुलिस लाइन में तैनात चार पुलिस अधिकारियों को बदलकर जिले के विभिन्न थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, वहीं मौजूदा तीन थाना प्रभारियों को बदलते हुए उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया है।

वहीं कुछ पुलिस अधिकारियों के थाने बदले गए है। एसएसपी बठिंडा की तरफ से जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह को थाना प्रभारी नेहियांवाला से बदलकर थाना संगत नियुक्त किया गया है, जबकि लेडीज इंस्पेक्टर वीरा रानी को थाना महिला से बदलकर पुलिस लाइन भेजा गया है।

लेडीज इंस्पेक्टर जसविंदर कौर को पुलिस लाइन से बदलकर इंचार्ज थाना महिला बठिंडा, एसआई रजिंदर सिंह को थाना संगत से बदलकर पुलिस लाइन, एसआई सुखविंदर सिंह को थाना नथाना से बदलकर पुलिस लाइन, एसआई वरूण कुमार को थाना कैंट से बदलकर थाना नथाना में नियुक्त किया गया है।

इसी तरह एसआई गुरविंदर सिंह को थाना कोटफत्ता से थाना नेहियांवला, एसआई अमृतपाल सिंह को थाना सदर बठिंडा से थाना कैंट, एसआई मंजीत सिंह को पुलिस लाइन से थाना नंदगढ़, एसआई बिक्रमजीत सिंह को पुलिस लाइन से बदलकर थाना सदर बठिंडा और एसआई मेजर सिंह को थाना कोटफत्ता का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बाबा रामदेव को आया गुस्सा, पत्रकार को दे डाली धमकी

https://www.youtube.com/watch?v=pXgOvefWhcI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *