पंजाब: डीसी ने फिल्मी स्टाइल में 2 किमी तक कार का पीछा कर पकड़े आरोपी

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 194 शब्द|📅 02 Apr 2022

पंजाब: डीसी ने फिल्मी स्टाइल में 2 किमी तक कार का पीछा कर पकड़े आरोपी

डेली संवाद, नवांशहर
जिले के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने स्कूटर सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार कर भाग रहे एक कार चालक का दो किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ लिया। शनिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे वो नवांशहर से बलाचौर की ओर जा रहे थे जैसे ही वो लंगड़ोया के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार ने स्कूटर को टक्कर मार कर भाग रही है।

डिप्टी कमिश्नर ने अपने ड्राइवर को कार की गति तेज करने और मारुति डिजायर का पीछा करने के लिए कहा। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर और उनके सुरक्षाकर्मियों ने दो किलोमीटर से अधिक दूर तक कार का पीछा कर उसे रोक लिया। डीसी ने तुरंत पुलिस को कार चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

पुलिस के मुताबिक कार नंबर एचआर 38 एए 4731 के चालक ने पेट्रोल पंप के पास दो स्कूटर सवार व्यक्तियों मदन लाल एवं सोहन लाल को टक्कर मारी थी। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से लंगरोया स्लोह रोड की ओर भाग निकला । जबकि कुछ लोग पहले से ही घायलों की देखभाल कर रहे थे।

बाबा रामदेव को आया गुस्सा, पत्रकार को दे डाली धमकी

https://www.youtube.com/watch?v=pXgOvefWhcI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *