डेली संवाद, गुरदासपुर
पंजाब में फायरिंग और कत्ल की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। रविवार को फिरोजपुर में फायरिंग की घटना के बाद सोमवार को गुरदासपुर में फायरिंग हुई।
भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घटना में कांग्रेस के सरपंच के पति समेत दो की मौत हो गई और तीसरे को गंभीर हालत में हरचोवाल अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस और हलका डीएसपी कुलविंदर सिंह विर्क भैनी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद शवों को हरचोवाल अस्पताल में लाया गया। मृतकों में दो की पहचान निशान सिंह और सुखराज सिंह के रूप में हुई है।
जालंधर के मकसूदां सब्जी मंडी में जमकर हंगामा










