डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के सहकारिता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि गन्ना काश्ताकारों की आय बढ़ाने के लिए योजना तैयार करने हेतु एक टास्क फोर्स का गठन किया जायेगा। हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि गन्ना काश्तकारों की आय में विस्तार करने के लिए यह फैसला लिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रति एकड़ गन्ने का झाड़ बढ़ाने के लिए पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी लुधियाना, इंडियन काऊंसल आफ एग्रीकल्चर रिर्सच, शूगरकेन ब्रीडिंग इंस्टीट्यूट कोइम्बटूर और देश स्तरीय गन्ना माहिरों के इलावा शूगरफैड्ड पंजाब के नुमायंदो को शामिल करके टास्क फोर्स का गठन किया जायेगा। इस टास्क फ ोर्स को तीन महीने में गन्ने का झाड़ बढ़ाने के लिए योजना तैयार करने के लिए कहा जायेगा।
चीमा ने बताया कि अगले दो सालों में गन्ने के झाड़ में न्यूनतम 100 क्विंटल प्रति एकड़ तक विस्तार करने का लक्ष्य रखा जायेगा जिससे प्रति एकड़ आय में लगभग 36,000 रुपए तक का विस्तार होगा। इस योजना के अंतर्गत गन्ना काश्तकारों को उच्च गुणवत्ता की किस्मों के शुद्ध बीज उपलब्ध करवाने के इलावा गन्ने की खेती में आधुनिक तकनीकों सम्बन्धी जानकारी के साथ-साथ मशीनीकरन के बारे भी प्रशिक्षण देना शामिल होगा।
गोरखपुर मंदिर में हुआ आतंकी हमला, देखें ADG का बड़ा खुलासा
https://www.youtube.com/watch?v=lrRh5ReXWcY










