फगवाड़ा में बाइक सवार युवकों ने AAP नेता को मारी गोली, गंभीर अवस्था में जालंधर रैफर

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 

shoot out

डेली संवाद, फगवाड़ा
पंजाब के फगवाड़ा से बड़ी खबर है। जालंधर से सटे फगावड़ा में आम आदमी पार्टी के वर्कर पर हमले की खबर आई है। मेहटा बाईपास के पास मोटरसाइकल सवार नौजवानों ने आम आदमी पार्टी के वर्कर पर गोली चला दी है। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के वर्कर की पहचान विपन कुमार उर्फ गोरा निवासी हरदासपुर के तौर पर बताई गई है। उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में जालंधर रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले आज गुरदासपुर में खूनी संघर्ष हुआ है। इसमें सरपंच के पति समेत चार लोगों की मौत हो गई है। पंजाब में कई दिनों से खूनी संघर्ष जारी है। फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी के वर्कर पर गोली चलाए जाने को लेकर नेताओं पर जबरदस्त रोष है।

गोरखपुर मंदिर में हमले को लेकर ADG का बड़ा खुलासा

https://youtu.be/lrRh5ReXWcY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *