पंजाब: मोहल्ले में खुले गेस्ट हाउस व होटलों में चलता है देहव्यापार का धंधा, पुलिस नहीं करती कार्रवाई, लोगों ने CM को लिखा पत्र

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर
अमृतसर के शेरावाला गेट के अंदर पक्की गली में बने छोटे होटलों और गेस्ट हाउस में देह व्यापार समेत कई तरह के गलत काम होता है। इससे बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ता है। यह आरोप इलाके के लोगों ने लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वे बहुत परेशान है और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग है कि यहां पर कार्रवाई करके राहत दिलाई जाए।

इलाका निवासी सतनाम कौर, बलवंत कौर, मनीषा, बलदेव सिंह, संदीप सिंह, चंद्र शेखर, सतवंत कौर, पूनम आदि ने बताया कि उनकी गली में आठ से 10 होटल और गेस्ट हाउस हैं। उनका आरोप है कि इन होटलों में देह-व्यापार, जुआ, नशा आदि जैसे काम होते हैं। यहां पर शरारीती तत्वों का भी जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है।

इस संबंधी सभी इलाका निवासियों ने मेजरनामा भी साइन कर दिया है और साथ ही मुख्यमंत्री, डीजीपी, गृह विभाग, हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को भी पत्र लिखे हैं ताकि इन होटलों के खिलाफ कार्रवाई करके गलत कार्यो को बंद करवाया जाए। इलाका निवासियों के वकील सिमरत पाल सिंह ने कहा कि जल्द ही वह इस संबंधी हाई कोर्ट में रिट भी डालने वाले हैं ताकि लोगों की परेशानी का हल निकल सके।

गोरखपुर मंदिर में हमले को लेकर ADG का बड़ा खुलासा

https://youtu.be/lrRh5ReXWcY

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *