महिला के साथ गंदी हरकतें करने पर एलांते मॉल का एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर व होटल हयात का CEO गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 05 Apr 2022

महिला के साथ गंदी हरकतें करने पर एलांते मॉल का एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर व होटल हयात का CEO गिरफ्तार

चंडीगढ़। महिला का पीछा करने, रास्ता रोकने और छेड़छाड़ के आरोप में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने सोमवार रात एलांते मॉल के कार्यकारी निदेशक और होटल हयात के सीईओ अनिल मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस मंगलवार को अदालत में पेश करेगी। बता दें कि अनिल मल्होत्रा मॉल के फूड कोर्ट का रास्ता बंद करने और धमकी देने के मामले में फरार चल रहे थे। हालांकि गिरफ्तारी के बाद फूड कोर्ट मामले में पुलिस ने उनको जमानत दे दी है।

चंडीगढ़ के नामी एलांते मॉल के कार्यकारी निदेशक को पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित को जिला अदालत में पेश कर उसका रिमांड हासिल करेगी। आरोपित की पहचान एलांते के कार्यकारी निदेशक अनिल मल्होत्रा के तौर पर हुई। महिला की शिकायत पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि जब भी एलांते मॉल जाती थी तो आरोपित अनिल उसका पीछा करता था। कुछ दिनों बाद आरोपित उसके साथ छेड़छाड़ भी करने लगा। इससे तंग आकर उसने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के बाद मेडिकल करवाने करवाया और थाने के हवालात में रखा है। आरोपित को आज दोपहर बाद जिला अदालत में पेश किया जाएगा।

इस मामले भी था वांटेड, पुलिस ने दी जमानत

इससे पहले एलांते मॉल स्थित फूड कोर्ट के अंदर जबरन घुसने और रास्ता बंद करने पर पुलिस ने पांच स्टाफ अभिषेक शर्मा, नितिन, नितिन चतुर्वेदी, विक्रांत और अनिल मल्होत्रा पर ट्रेस पासिंग, जान से मारने की धमकी देने सहित साजिश की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। मामला अयान फूड के पार्टनर पुनीत गुप्ता की शिकायत पर दर्ज हुआ है।

इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आरोपित अभिषेक शर्मा, नितिन, नितिन चतुर्वेदी, वंकटेश को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया। इसके बाद मामले में आरोपित अनिल मल्होत्रा और मेजर सलीम की गिरफ्तारी के बाद थाना पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद उन्हें जमानत पर छोड़ा था।

ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार। POLICE ने किया बड़ा खुलासा

https://www.youtube.com/watch?v=jHEEvM67GvM

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *