CM भगवंत मान ने गुरबानी कीर्तन के प्रसारण के लिए पंजाब सरकार को इजाज़त देने के लिए SGPC को किया आग्रह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 313 शब्द|📅 07 Apr 2022

CM भगवंत मान ने गुरबानी कीर्तन के प्रसारण के लिए पंजाब सरकार को इजाज़त देने के लिए SGPC को किया आग्रह

डेली संवाद, चंडीगढ़
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) द्वारा राज्य सरकार को श्री दरबार साहिब, अमृतसर में आधुनिक प्रसारण/संचार तकनीकों को स्थापित करने की इजाज़त देने की अपील करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरूवार को कहा कि ‘सर्ब सांझी गुरबानी’ के दुनिया भर में प्रसार करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी, जिससे ‘सरबत दे भले’ के ईश्वरीय संदेश को दुनिया भर में बसने वाले लोगों तक पहुँचाया जा सके।

यह प्रयास संगत को सच्चखंड श्री हरमन्दिर साहिब के दर्शन-दीदार करने के साथ-साथ आनन्दमयी ईश्वरीय गुरबानी सुनने का अवसर भी प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस कार्य के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सौंपी जाने वाली हर सेवा निभाने के लिए तैयार है।

मोबाइल ऐप्स पर प्रसारित किया जाए

अपने वीडियो संदेश में भगवंत मान ने कहा कि गुरबानी के ईश्वरीय संदेश को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाना समय की मुख्य ज़रूरत है और उन्होंने इसके लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से अपील की है कि वह सच्चखंड श्री दरबार साहिब से गुरबानी कीर्तन को एक ही माध्यम तक सीमित करने की बजाय सैटेलाइट टी.वी. समेत संचार के विभिन्न प्लेटफॉर्मों जैसे रेडियो, एफ.एम., सोशल मीडिया और मोबाइल ऐप्स पर प्रसारित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने इस कार्य के लिए पंजाब सरकार द्वारा श्री दरबार साहिब में नवीनतम बुनियादी ढांचा/प्रौद्यौगिकी स्थापित करने की पेशकश की, जिसमें नवीनतम कैमरे और प्रसारण उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा प्रसारण के अन्य डिजिटल माध्यम जैसे यू-ट्यूब, मोबाइल ऐप्स, धार्मिक चैनल या कोई अन्य चैनल जो एक ही माध्यम की बजाय अलग-अलग तकनीकों का इस्तेमाल कर गुरबानी का प्रसारण करना चाहते हों, उनके लिए भी सरकार अपेक्षित साजो-सामान और तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है, जिससे सर्ब सांझी गुरबानी को दुनिया भर में पहुँचाया जा सके। उन्होंने साथ ही कहा कि पंजाब सरकार इसका खर्चा उठाने के लिए तैयार है।

नाजायज माइनिंग पर एक्शन की तैयारी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *